T20 वर्ल्ड कप 2026: आईसीसी ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले ही “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” अवॉर्ड के लिए 8 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।
इस सूची में उन खिलाड़ियों के नाम शामिल है जिन्होंने इस विश्व कप में बल्ले या गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत के दहलीज पर ले गए है।
ICC ने इस बार इस अवॉर्ड के लिए फैंस को वोट करने का अधिकार दिया है। अब फैंस अपने अपने पसंदीदा खिलाड़ी को इस अवार्ड के लिए चुन सकते हैं।
Player of the Tournament Nominees: इस नामांकित खिलाड़ियों की सूची में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन, इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स, न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र, साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम और तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी, पाकिस्तान के बल्लेबाज़ साहिबज़ादा फरहान और USA के शैडली वैन शाल्कविक शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल से पूरे टूर्नामेंट में एक खास प्रभाव छोड़ा है।
ICC T20 World Cup 2026 Player of the Tournament Nominees
Sanju Samson (India)
4 matches, 232 runs, 77.33 average, 201.73 strike rate
अगर हम बात करे संजू की जिन्होंने बहुत ही कम मैच खेलकर टीम इंडिया को फाइनल तक का टिकट दिला दिया है। । उन्होंने टूर्नामेंट में बहुत ही तेज़ गति से रन बनाए है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी शानदार नाबाद पारी और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ तेज़ अर्धशतक ने उन्हें इस अवॉर्ड का मजबूत दावेदार बना दिया है।
Will Jacks (England)
8 matches, 226 runs, 9 wickets
इंग्लैंड के लिए ऑलराउंडर विल जैक्स ने इस टूर्नामेंट में गेंद और दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार रन बनाए और कई अहम मौको पर टीम को विकेट दिलाने में सफल हुए है। उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस की वजह से इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही।
Tim Seifert (New Zealand)
8 matches, 274 runs, 45.66 average, 161.17 strike rate
न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने इस विश्व कप में अपने बल्ले से कई तूफानी पारिया खेली है और टीम को फाइनल तक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
Rachin Ravindra (New Zealand)
8 matches, 11 wickets, 128 runs
न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने इस टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से अपना जलवा दिखया है। रचिन रवींद्र लगातार अच्छी गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
Shadley van Schalkwyk (USA)
4 matches, 13 wickets, 6.80 economy
भले ही अमेरिका की टीम टूर्नामेंट के शुरुआती ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई, लेकिन अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कवाइक ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से सभी टीमों के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।
अमेरिकी तेज गेंदबाज ने सिर्फ चार मैचों में ही 13 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में भी किफायती गेंदबाजी की। शैडली वैन शाल्कवाइक अभी भी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले सबसे उपर है।
Aiden Markram (South Africa)
8 matches, 286 runs, 1 wicket
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम इस टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को हर मैच में बल्ले और कप्तानी से एक मजबूती प्रदान की है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आठ मैचों में तीन शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को सेमिफाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।
Lungi Ngidi (South Africa)
7 matches, 12 wickets, 7.19 economy
दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान इस बार लुंगी एनगिडी ने संभाल रखी थी। लुंगी एनगिडी इस टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से टीम को कई अहम मौकों पर सफलताएं दिलाई हैं। इस टूर्नामेंट में लुंगी एनगिडी 7 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए। इस में सबसे खास बात यह रही को पुरे टूर्नामेंट में उनका इकॉनमी रेट 8 रन से भी कम रहा।
Sahibzada Farhan (Pakistan)
7 matches, 383 runs, 76.60 average, 160.25 strike rate
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान के लिए यह वर्ल्ड कप किसी ड्रीम से कम नहीं रह। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 2 शतकीय पारी खेली जिसके चलते फरहान टी20 वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। साथ ही किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। ओपनिंग बल्लेबाज फरहान ने छह पारियों में कुल 383 रन अपने नाम किए।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि इन आठ खिलाड़ियों में से कौन T20 वर्ल्ड कप 2026 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनता है। ICC ने फैंस को भी वोट करने का मौका दिया है, इसलिए दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को इस सम्मान तक पहुंचाने में भूमिका निभा सकते हैं।

Comments (0)