IND vs ENG T20 WC Semi-Final 2026: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जिसे क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में गिना जाएगा।
सांसें रोक देने वाले इस महा-मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से शिकस्त देकर चौथी बार ICC टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जहाँ टीम को न्यूज़ीलैण्ड से भिड़ना है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रनों का एक विशाल सा स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके जबाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना पाई और 7 रनों से मैच हार गई।
आपको बता दे की इस मुकाबले में कुल 32 छक्के लगे जो की ICC टी20 वर्ल्ड कप के मैच में सबसे ज्यादा है। इस साथ ही इस मुकाबले में दोनों परियों को मिलकर कुल 499 रन बने।
संजू सैमसन का 'सैम-शॉ': रनों का पहाड़ खड़ा किया
मैच की शुरुआत भारत की जबरदस्त बल्लेबाजी से हुई। टीम इंडिया ने बोर्ड पर 20 ओवर में रिकॉर्ड 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से संजू सैमसन, शिवम् दुबे, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
इस पारी में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मैदान के हर कोने में छक्कों की बरसात कर दी। हालाँकि एक बार फिर से संजू शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 42 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली जिसमे 7 गगन चुम्बी छक्के शामिल थे।
जैकब बेथल ने इंग्लैंड को जीत की दहलीज पर पहुंचाया
254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, लेकिन युवा बल्लेबाज जैकब बेथल (Jacob Bethell) ने भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। जैकब बैथेल ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड को चौथी बार फाइनल में नहीं ले जा पाए।
जैकब बैथेल ने 48 गेंदों में 105 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 7 छक्के निकले। यह पारी T20 WC के knockouts मुकाबले में सबसे बड़ी पारी थी।
Highest individual scores in T20 WC knockouts
105 - Jacob Bethell vs IND, Mumbai WS, 2026
100* - Finn Allen vs SA, Kolkata, 2026 SF
96* - Tillakaratne Dilshan vs WI, The Oval, 2009 SF
89* - Virat Kohli vs WI, Mumbai WS, 2016 SF
89 - Sanju Samson vs ENG, Mumbai WS, 2026
जसप्रीत बुमराह: 'डेथ ओवर्स' के सुल्तान ने फिर दिखाया जलवा
जब मैच हाथ से निकलता दिख रहा था, तब कप्तान ने गेंद 'यॉर्कर किंग' जसप्रीत बुमराह को थमाई। बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी और सटीक यॉर्कर से न केवल बेथल की पारी का अंत किया, बल्कि इंग्लैंड के लोअर ऑर्डर को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से दूर रह गई और भारत ने शानदार जीत दर्ज की।
IND vs NZ Semifinal Scorecard: India 253/7 in 20 overs (Sanju Samson 89, Shivam Dube 43; Will Jacks 2/40) beat England 246/7 in 20 overs (Jacob Bethell 105, Will Jacks 35; Hardik Pandya 2/38, Jasprit Bumrah 1/33) by 7 runs

Comments (0)