T20 World Cup 2026 Semi Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच एक बहुत ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दर्शकों को छक्कों की बारिश देखने को मिली। साथ ही इस मैच में इंग्लैंड के युवा 22 वर्षीय बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
19 गेंदों में अर्धशतक, टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
भारत के 254 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी विकेट गंवा दिए। ऐसे मुश्किल समय में जैकब बेथेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को खूब धोया। इस मैच में बेथेल ने मात्र 19 गेंदों में अपना अर्धशतक (Jacob Bethell fastest fifty) पूरा कर लिया।
यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतकों में से एक है। उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड मुकाबले में लास्ट ओवर तक बनी रही। लेकिन उनकी शानदार पारी के बावजूद इंग्लैंड टीम जीत हासिल नहीं कर सकी और भारत ने मैच 7 रन से जीतकर फाइनल में जगह बना ली।
टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
जैकब बेथेल ने सेमीफाइनल में 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में बेथल के बल्ले से 8 चौके और 7 छक्के निकले। इस शतक के साथ उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया।
T20 WC knockout highest score: बेथेल का 105 रन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल या फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था।
भारत ने बनाया 253 रन का बड़ा स्कोर
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 253/7 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए। इसके अलावा टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी तेज रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
बेथेल की सेंचुरी के बावजूद इंग्लैंड हारा
254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने अच्छी कोशिश की। जैकब बेथेल की शानदार सेंचुरी के दम पर टीम मुकाबले में बनी रही। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246/7 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने यह मैच 7 रन से जीत लिया।
भारत फाइनल में, न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। क्रिकेट फैंस को इस बड़े फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार है।

Comments (0)