Back to News

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तहलका, बना डाले ये 5 बड़े रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi IPL Records: जब आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने महज 13 साल के एक बच्चे पर 1.10 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई थी, तो हर कोई हैरान था। लेकिन आज 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने वो कारनामा कर दिखाया है, जिसने दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है। हम बात कर रहे हैं बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की।

अपने छोटे से आईपीएल करियर में वैभव ने ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है, जिन्हें भविष्य में किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ पाना 'लोहे के चने चबाने' जैसा होगा। आइए नजर डालते हैं वैभव सूर्यवंशी के उन 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स पर, जो आईपीएल इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गए हैं।

1. सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू का महा-रिकॉर्ड

Youngest Player to Debut in IPL History: जब वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के मैदान पर अपना पहला कदम रखा था, तब उनकी उम्र महज 14 साल और 23 दिन थी। वह आईपीएल के इतिहास में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस मामले में उन्होंने प्रयास राय बर्मन (16 साल 157 दिन) और मुजीब उर रहमान (17 साल 11 दिन) को मीलों पीछे छोड़ दिया है।

2. भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज IPL शतक

Vaibhav Sooryavanshi Fastest Century: वैभव के बल्ले की आग ने बड़े-बड़े गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड (Fastest IPL century by an Indian player) अपने नाम किया था। इतना ही नहीं, आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक ठोक दिया था।

  • 35 गेंद - वैभव सूर्यवंशी

  • 36 गेंद - वैभव सूर्यवंशी

  • 37 गेंद - यूसुफ पठान

3. सबसे तेज 50 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi Fastest 50 Sixes Record: टी20 क्रिकेट में अमूमन यह माना जाता है कि छक्के लगाने के लिए धाकड़ शरीर और अनुभव की जरूरत होती है, लेकिन वैभव ने इस मिथक को तोड़ दिया। उन्होंने महज 15 पारियों में अपने 50 आईपीएल छक्के पूरे कर लिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 51 छक्के पूरे करने के लिए 21 पारियां ली थीं।

4. एक सीजन में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

Most Sixes by an Indian in One IPL Season: आईपीएल 2026 वैभव के लिए सपनों से कम नहीं रहा है। इस सीजन में वैभव अब तक 53 छक्के जड़ चुके हैं। इसके साथ ही वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2024 में 42 छक्के लगाए थे।

5. एक पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज के सबसे ज्यादा छक्के

Most Sixes in an IPL Innings by an Indian Batsman: वैभव जब मूड में होते हैं, तो गेंद सिर्फ बाउंड्री पार ही नजर आती है। उन्होंने आईपीएल की एक पारी में 12 छक्के जड़ने का कमाल किया है, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक इनिंग्स में लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। इस मामले में उन्होंने मुरली विजय (11 छक्के) को पछाड़ दिया है।

आलोचकों को बल्ले से दिया मुंहतोड़ जवाब

जब वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले सीजन में 206.5 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे, तो कई क्रिकेट पंडितों ने इसे केवल एक 'तुक्का' करार दिया था। लेकिन आईपीएल 2026 में 500 से ज्यादा रन ठोककर और ऑरेंज कैप की रेस में रहकर इस 15 साल के लड़के ने साबित कर दिया कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: एक भी मैच खेले बिना MS Dhoni को मिलेंगे ₹4 करोड़? जानें क्या कहता है IPL सैलरी का ये अनोखा नियम!

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!