Back to News

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026: सिर्फ एक सीजन नहीं, क्रिकेट का नया अध्याय

Vaibhav Sooryavanshi: 19 वर्षों के आईपीएल इतिहास में हम सब ने कई यादगार बल्लेबाजी देखि है। जिसमे क्रिस गेल की विस्फोटक पारियां, विराट कोहली का रिकॉर्डतोड़ 2016 सीजन और प्रिंस शुभमन गिल की 2023 में शानदार बल्लेबाजी बहुत ही समय तक चर्चा में रही। लेकिन IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने जो हासिल किया है, उसने इन सभी प्रदर्शनों को काफी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते है वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 के सफर के बारे में।

महज 15 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के इस सलामी बल्लेबाज ने इस सीजन (आईपीएल 2026) 16 मैचों में 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कुल 72 छक्के लगाए। जो की एक नया रिकॉर्ड है। आईपीएल 2026 एक सफल सीजन नहीं, बल्कि आधुनिक टी20 बल्लेबाजी की सीमाओं को आगे बढ़ाने वाला सीजन था।

776 रन और 237.30 की स्ट्राइक रेट

IPL इतिहास में कई बल्लेबाजों ने 700 से अधिक रन बनाए हैं, लेकिन इतने रन इतनी ऊंची स्ट्राइक रेट से बनाने का उदाहरण पहले कभी नहीं मिला। वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में 776 रन बनाए और 237.30 की स्ट्राइक रेट दर्ज की। 300 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में यह IPL इतिहास की सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट है। तुलना के लिए, विराट कोहली ने अपने रिकॉर्डतोड़ 2016 सीजन में 973 रन 152.03 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे।

Most runs in an IPL season

Player

Season

Inns

Runs

HS

Ave

SR

Bnd%

V Kohli

2016

16

973

113

81.08

152.03

18.90

S Gill

2023

17

890

129

59.33

157.80

20.92

JC Buttler

2022

17

863

116

57.53

149.05

22.10

DA Warner

2016

17

848

93*

60.57

151.42

21.25

V Sooryavanshi

2026

16

776

103

48.50

237.30

41.28

B Sai Sudharsan

2025

15

759

108*

54.21

156.17

22.42

V Kohli

2024

15

741

113*

61.75

154.69

20.87

72 छक्के: गेल का रिकॉर्ड टूटा

क्रिस गेल ने IPL 2012 में 59 छक्के लगाकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जो 14 वर्षों तक कायम रहा। IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 72 छक्कों के साथ उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह सिर्फ नया रिकॉर्ड नहीं था, बल्कि टी20 क्रिकेट में उनकी आक्रामकता और निरंतरता का प्रमाण भी था। पूरे सीजन में उन्होंने लगभग हर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ समान प्रभाव छोड़ा।

Most sixes in an IPL season

Player

Season

6s hit

Inns

Balls

Balls/6

V Sooryavanshi

2026

72

16

327

4.5

CH Gayle

2012

59

14

456

7.7

AD Russell

2019

52

13

249

4.8

CH Gayle

2013

51

16

453

8.9

JC Buttler

2022

45

17

579

12.9

CH Gayle

2011

44

12

332

7.5

Abhishek Sharma

2026

43

15

275

6.4

Abhishek Sharma

2024

42

16

237

5.6

पावरप्ले में 521 रन: नई मिसाल

वैभव की बल्लेबाजी का सबसे प्रभावशाली पहलू पावरप्ले में उनका प्रदर्शन रहा। पहले छह ओवरों में उन्होंने 521 रन बनाए, जो IPL इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में बनाए गए सर्वाधिक पावरप्ले रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर (467 रन, 2016) के नाम था। उनके 521 पावरप्ले रनों में से 452 रन सिर्फ चौकों और छक्कों के माध्यम से आए, जो शुरुआती ओवरों में उनकी आक्रामक मानसिकता को दर्शाता है।

Most runs in overs 1-6 in an IPL season

Player

Season

Inns

Runs

SR

Ave

Bnd%

V Sooryavanshi

2026

16

521

233.63

74.42

42.15

DA Warner

2016

17

467

150.16

93.40

23.15

TM Head

2024

15

402

208.29

67.00

38.34

B Sai Sudharsan

2025

15

402

155.81

134.00

24.80

AC Gilchrist

2009

16

382

165.36

47.75

31.16

JC Buttler

2022

17

374

133.57

53.42

22.14

440 गेंदों में 1000 IPL रन

क्वालिफायर-2 के दौरान वैभव ने IPL करियर के 1000 रन पूरे किए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 440 गेंदों में हासिल की, जो गेंदों के लिहाज से IPL इतिहास की सबसे तेज उपलब्धि है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने 545 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। पारियों के लिहाज से वैभव 23 पारियों में 1000 रन तक पहुंचने वाले संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने।

16 या उससे कम गेंदों में 4 अर्धशतक

वैभव ने इस सीजन में कई बार गेंदबाजों के परखच्चे उड़ाए। उन्होंने पूरे सीजन में 4 बार 16 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। IPL के पूरे इतिहास में किसी भी बल्लेबाज ने अपने पूरे करियर में भी इतने तेज 4 अर्धशतक नहीं लगाए हैं, जो वैभव ने एक ही सीजन में कर दिखाया। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उनका 16 गेंदों पर आया अर्धशतक IPL प्लेऑफ के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है।

एलिमिनेटर में 29 गेंदों पर 97 रन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन बनाए और शतक से मात्र तीन रन दूर रह गए। इस पारी में उन्होंने 12 छक्के लगाए और विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा।

अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि

वैभव अभी तक भारतीय सीनियर टीम के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन IPL 2026 में उन्होंने अनकैप्ड खिलाड़ियों के सभी प्रमुख रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। 776 रन के साथ वह IPL इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल (625 रन, 2023) के नाम था। इसके अलावा, वह IPL इतिहास में एक ही सीजन में MVP (Most Valuable Player) और Emerging Player of the Season दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।

Most runs by an uncapped batter in an IPL season

Player

Season

Inns

Runs

HS

Ave

SR

V Sooryavanshi

2026

16

776

103

48.50

237.30

Y Jaiswal

2023

14

625

124

48.08

163.61

S Marsh

2008

11

616

115

68.44

139.68

R Parag

2024

14

573

84*

52.09

149.22

Prabhsimran Singh

2025

17

549

91

32.29

160.52

I Kishan

2020

13

516

99

57.33

145.76

Suryakumar Yadav

2018

14

512

72

36.57

133.33

Prabhsimran Singh

2026

14

510

80*

42.50

168.87

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Awards Prize

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी को कुल 5 अवॉर्ड मिले। इन अवॉर्ड्स में इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइक ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेस, ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर शामिल रहा।

  • ऑरेंज कैप - वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)

  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (MVP) - वैभव सूर्यवंशी (15 लाख)

  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन - वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)

  • सुपर सिक्स अवॉर्ड - वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)

  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन - वैभव सूर्यवंशी (टाटा सिएरा कार)

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ने तक सीमित नहीं था। यह ऐसा सीजन था जिसने टी20 बल्लेबाजी के स्थापित मानकों को चुनौती दी। 237.30 की स्ट्राइक रेट, 72 छक्के, 521 पावरप्ले रन और 440 गेंदों में 1000 IPL रन जैसे आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण स्तर की निरंतरता और आक्रामकता दिखाई।

महज 15 वर्ष की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने खुद को सिर्फ एक उभरती प्रतिभा के रूप में नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की अगली बड़ी बल्लेबाजी ताकत के रूप में स्थापित कर दिया है। आने वाले वर्षों में IPL 2026 को उनके करियर की शुरुआत नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में याद किया जा सकता है।

यह भी पढ़े- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तहलका, बना डाले ये 5 बड़े रिकॉर्ड

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!