Back to News

बेंगलुरु में फिर गूंजेगा 'RCB-RCB'! IPL 2026 में Chinnaswamy Stadium में होंगे 5 धमाकेदार मैच, जानें पूरी डिटेल

RCB Home Ground 2026 Update: अगर आप RCB (Royal Challengers Bengaluru) के फैन हैं तो आपके लिए एक बहुत ही शानदार और राहत देने वाली खबर सामने है!

पिछले साल की चैंपियन टीम RCB एक बार फिर अपने घरेलू मैदान यानी M Chinnaswamy Stadium में अपने फैंस के बीच दहाड़ते हुए नज़र आने वाली है।

फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (3 मार्च) को इसकी जानकारी देते हुए कहाँ की टीम इस बार अपने पांच घरेलू मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी और बाकी बचे 2 मुकाबले टीम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (RCB New Home Ground for IPL 2026) में खेलेगी।

अपने 'किले' में लौट रही है चैंपियन टीम

IPL 2026 का बिगुल बजने वाला है और इस बार डिफेंडिंग चैंपियन (Defending Champions) के रूप में RCB अपने गढ़ में वापसी कर रही है।

आपको याद होगा कि पिछले सीजन में खिताबी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर एक दुखद हादसा (भगदड़) हो गया था, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से इस स्टेडियम में क्रिकेट मैचों पर रोक लगा दी गई थी।

लेकिन अब कर्नाटक सरकार, KSCA (कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ) और पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और नई गाइडलाइंस के बाद, इस स्टेडियम को दोबारा हरी झंडी मिल गई है।

फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि RCB अपने 7 होम गेम्स में से 5 मैच बेंगलुरु के इसी ऐतिहासिक मैदान पर खेलेगी।

सुरक्षा होगी सबसे अहम (35,000 Capacity Cap)

फैंस की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए इस बार M Chinnaswamy Stadium में दर्शकों की संख्या (Capacity) को 35,000 तक सीमित कर दिया गया है।

मैदान पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम रहेंगे ताकि फैंस बिना किसी डर के अपने फेवरेट स्टार्स जैसे Virat Kohli और कप्तान Rajat Patidar को एक बार फिर इस मैदान पर चौके-छक्के जड़ते हुए देख सकें।

RCB मैनेजमेंट ने क्या कहा?

इस खास मौके पर RCB के CEO राजेश मेनन ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, "M Chinnaswamy Stadium सिर्फ हमारा होम ग्राउंड नहीं है, यह हमारी असली पहचान है। बेंगलुरु के फैंस जो एनर्जी मैदान में लेकर आते हैं, वह हमारे खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है।

हमारे फैंस ने हमेशा हमारा साथ दिया है और वे अपनी टीम को घर में खेलते हुए देखने के हकदार हैं।" उन्होंने इस आयोजन को संभव बनाने के लिए कर्नाटक सरकार और पुलिस का भी दिल से धन्यवाद किया।

फाइनल और प्लेऑफ्स भी बेंगलुरु में!

इस खबर का सबसे बड़ा आकर्षण यह भी है कि सिर्फ लीग मैच ही नहीं, बल्कि IPL 2026 का ओपनिंग मैच, प्लेऑफ्स (Playoffs) और ग्रैंड फाइनल मुकाबला भी बेंगलुरु के इसी मैदान पर खेले जाने की संभावना है।

तो तैयार हो जाइए अपनी जर्सी पहनकर टीम को चीयर करने के लिए, क्योंकि जब RCB अपने होम मैदान में उतरेगी तो पूरे बेंगलुरु में एक बार फिर से क्रिकेट का असली खुमार और रोमांच देखने को मिलेगा!

यह भी पढ़े- IND vs ENG Semifinal: अगर बारिश ने धो दिया भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल, तो कौन खेलेगा फाइनल? जानिए ICC का नियम

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!