Back to News

IND vs ENG Semifinal: अगर बारिश ने धो दिया भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल, तो कौन खेलेगा फाइनल? जानिए ICC का नियम

IND vs ENG Semifinal 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बुखार क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

लेकिन इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले हर क्रिकेट प्रेमी के मन में एक ही डर सता रहा है- 'क्या होगा अगर इस अहम मैच में बारिश विलेन बन गई?' क्या मैच धुलने पर किसी टीम को बिना खेले ही फाइनल का टिकट मिल जाएगा? आइए जानते है की आईसीसी के नियम इस बारे में क्या कहते हैं।

क्या है रिजर्व डे का नियम?

आईसीसी ने नॉकआउट मैचों के रोमांच को बचाए रखने के लिए ICC ने सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए एक 'रिजर्व डे' (Reserve Day) रखा हुआ है। जिसका मतलब है की अगर 5 मार्च को बारिश के चलते भारत और इंग्लैंड का मुकाबला नहीं हो पता है तो यह मुकाबला अगले दिन यानी 6 मार्च को खेला जाएगा।

इतना ही नहीं, अगर मैच शुरू होने के बाद बीच में बारिश आ जाती है, तो बचे हुए ओवर रिजर्व डे के दिन वहीं से पूरे किए जाएंगे। आईसीसी की हमेशा से यही कोशिश रहती है कि हार-जीत का असली फैसला मैदान के बीचों-बीच ही हो।

अगर दोनों ही दिन बारिश हो जाए, तो क्या होगा?

अब सबसे बड़ा और अहम सवाल यह है कि अगर 5 और 6 मार्च दोनों ही दिन मौसम खराब रहता है और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा पाती है, तो क्या होगा? आईसीसी के नियम के मुताबिक ऐसी स्थिति में सुपर-8 स्टेज में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को सीधा फायदा मिलेगा।

यहीं पर टीम इंडिया की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं। दरअसल, सुपर-8 चरण में इंग्लैंड ने अपने तीनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की थी। दूसरी तरफ, भारत ने दो मैच जीते थे और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच पूरी तरह से रद्द हो जाता है, तो नियमों के तहत इंग्लैंड की टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

भारत और इंग्लैंड की पुरानी टक्कर

टी20 इंटरनेशनल में जब भी भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत हुई है, मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है।

कुल खेले गए टी20 मैच - 29

टीम इंडिया ने जीते - 17 मैच

इंग्लैंड ने जीते - 12 मैच

अगर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास को देखें, तो 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी मात दी थी। हालांकि, 2024 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड को धूल चटाई थी और फाइनल का रास्ता तय किया था।

यह भी पढ़े - एक बार फिर से सेमीफाइनल में होगी भारत और इंग्लैंड की टक्कर, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण

अब मौसम और मैदान पर टिकी हैं निगाहें

फिलहाल सभी फैंस और क्रिकेट पंडितों की निगाहें मुंबई के मौसम पर टिकी हुई हैं। अगर इंद्रदेव ने कोई खलल नहीं डाला, तो दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज और सांस रोक देने वाला मुकाबला देखने को मिलेगा। लेकिन अगर मौसम ने साथ नहीं दिया, तो सुपर-8 के आंकड़े भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकते हैं।

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!