T20 World Cup Semi-Final 2026 IND vs ENG: टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमिफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच भारतीयसमनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। आपको बता दे की यह तीसरी बार है जब भारत और इंग्लैंड की टीम टी20 विश्व कप के सेमिफाइनल में भिड़ेगी।
पहली बार 2022 के सेमिफाइनल में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी। जहाँ इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद 2024 के सेमिफाइनल में एक बार फिर से दोनों टीमें आमने-सामने थी।
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 2022 की हार का बदला लेते हुई इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब एक बार फिर से दोनों टीमें सेमिफाइनल में भिड़ने के लिए तैयार है। तो आइए जानते है इस मुकाबले के बारे में।
IND VS ENG मैच कब और कितने बजे होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च, गुरुवार को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। यह मुकाबला बेहद हाई-वोल्टेज माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं।
IND VS ENG मैच कहां खेला जाएगा?
यह अहम सेमीफाइनल मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर बड़े मुकाबलों का लंबा इतिहास रहा है और फैंस को एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट की उम्मीद है।
IND VS ENG मैच कहां देखें लाइव?
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।
IND VS ENG मैच का लाइव स्कोर कहाँ देखे?
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव स्कोर आप Cricinnings मोबाइल एप्प और वेबसाइट पर देख सकते है। लाइव स्कोर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।
IND vs ENG Predicted Playing 11 Today
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड

Comments (0)