Jamie Overton Injury: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम को को एक और झटका लगा है। अब इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) दाहिनी जांघ की चोट के कारण वापस अपने घर (यूके) लौट गए हैं। बुधवार को चेन्नई की टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस खबर की पुष्टि की। यह बड़ा झटका लखनऊ की टीम के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से ठीक पहले लगा है, जिससे प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है।
क्या आईपीएल 2026 से पूरी तरह बाहर हो गए हैं (Jamie Overton)?
टीम प्रबंधन ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि (Jamie Overton) आगे की मेडिकल जांच और इलाज के लिए यूके लौट रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन्हें आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों से बाहर नहीं किया गया है। लेकिन बीच टूर्नामेंट में उनका इस तरह जाना चेन्नई के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
चेन्नई टीम में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट हुई लंबी
भले ही चेन्नई की टीम ने शानदार वापसी की है, लेकिन इस पूरे सीजन में टीम चोट की समस्या से काफी ज्यादा परेशान रही है। हाल ही में (Ramakrishna Ghosh) के चोटिल होने के कारण उनकी जगह कर्नाटक के (Macneil Noronha) को टीम में शामिल करना पड़ा था। इससे पहले (Khaleel Ahmed), (Ayush Mhatre) और (Nathan Ellis) जैसे खिलाड़ी भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं।
चेन्नई की सबसे बड़ी समस्या यह है कि टीम के पास (Jamie Overton) जैसा कोई दूसरा बेहतरीन ऑलराउंडर मौजूद नहीं है। ऐसे में टीम प्रबंधन को विदेशी खिलाड़ियों के लिस्ट में एक बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। Jamie Overton के ना होने पर टीम अब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज (Spencer Johnson) को खेलने का मौका दे सकती है।
इस समय चेन्नई के कप्तान की स्थिति बहुत ही ख़राब है कप्तान के लिए हर रोज एक बड़ी चिंता सामने आ जाती है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि दिग्गज खिलाड़ी (MS Dhoni) ने अभी तक इस सीजन में पिंडली की चोट के कारण एक भी गेम नहीं खेला है। अब लीग स्टेज के 4 मैच बचे है और टीम मैनेजमेंट को यह भी नहीं पता की धोनी कब मैदान पर उतरेंगे।
अंक तालिका (Points Table) में क्या है चेन्नई का हाल?
अगर प्लेऑफ (Playoffs) की रेस के नजरिए से देखें तो चेन्नई फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं और उनके खाते में 12 अंक हैं। अगले दौर में जगह बनाने की चाबी अभी भी पूरी तरह से चेन्नई के ही हाथों में है, बस उन्हें अपने बचे हुए मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

Comments (0)