नई दिल्ली, 21 अप्रैल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।
Ayush Mhatre Injury News: टीम (Chennai Super Kings) के उभरते हुए सितारे और युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। 18 वर्षीय म्हात्रे, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से इस सीजन में सबका ध्यान खींचा था, अब इस टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, म्हात्रे को 18 अप्रैल को हैदराबाद में एसआरएच के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय दूसरा रन लेने की कोशिश में बाईं जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया था। इसके बाद सोमवार को बल्लेबाज की चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए स्कैन किया गया। जिसमे चोट के गंभीर होने के चलते उन्हें 6-12 हफ्ते का आराम दिया गया है।
मेडिकल टीम द्वारा की गई जांच और स्कैन के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें ठीक होने के लिए लंबे आराम और रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता है। म्हात्रे की अनुपस्थिति से सीएसके की जीत की संभावनाओं को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि पांच बार की चैंपियन टीम टूर्नामेंट में पहले से ही लय खोने के लिए संघर्ष कर रही है।
बता दे की म्हात्रे चेन्नई के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है, आयुष ने इस सीजन 6 मैचों में दो अर्धशतक और 177.87 स्ट्राइक रेट से कुल 201 रन बना चुके है।
CSK Ayush Mhatre Replacement: फ्रेंचाइजी जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट (विकल्प) की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, टीम उन घरेलू खिलाड़ियों पर नजर रख रही है जो मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। फिलहाल, म्हात्रे अपनी रिकवरी के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) जाएंगे।
यह सीजन चेन्नई के लिए अच्छा नहीं जा रहा है। टीम के बहुत से खिलाड़ी पहले ही चोट के चलते पुरे सीजन से बहार हो चुके है। अभी कुछ दिन पहले ही सीएसके को एक और बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज खलील अहमद टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

Comments (0)