Afghanistan tour of India 2026: आईपीएल 2026 के तुरंत बाद एक्शन में लौटेगी टीम इंडिया: जून में अफगानिस्तान के साथ होगी टेस्ट और वनडे सीरीज, देखें पूरा शेड्यूल
आईपीएल (IPL) 2026 के खत्म होने के बाद क्रिकेट फैंस को क्रिकेट के रोमांच के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के भारत दौरे का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर टीम इंडिया को 1 टेस्ट मैच और 3 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलने है।
Afghanistan's tour of India 2026
IND vs AFG Test Series Schedule 2026: अफगानिस्तान के इस भारत दौरे का आगाज रेड-बॉल क्रिकेट यानी टेस्ट मैच के साथ होगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का इकलौता टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून 2026 तक खेला जाएगा। यह ऐतिहासिक मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।
आपको बता दें कि क्रिकेट के इतिहास में यह महज दूसरा मौका होगा जब भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट फॉर्मेट में अफगानिस्तान का सामना करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।
IND vs AFG ODI Schedule 2026
टेस्ट मैच की चुनौती के बाद दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। तीन मैचों की यह वनडे सीरीज भारत के तीन अलग-अलग शहरों में खेली जाएगी। वनडे सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है:
पहला वनडे: 14 जून 2026 - धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
दूसरा वनडे: 17 जून 2026 - लखनऊ (इकाना क्रिकेट स्टेडियम)
तीसरा वनडे: 20 जून 2026 - चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
अफगानिस्तान की टीम ने हालिया वर्षों में व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में वनडे सीरीज में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
वहीं, टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की यह दूसरी भिड़ंत युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का एक बेहतरीन मौका होगी।

Comments (0)