Back to News

Team India T20 Squad: श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा मौका

India T20I Squad For Ireland and England Series 2026: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बहार दिया है और उनकी जगह टीम की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में दी है।

वही उपकप्तान के रूप में तिलक वर्मा को चुना गया है। इस 16 सदस्यीय टीम में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Sooryavanshi handed maiden call-up) को भी शामिल किया गया है। वैभव सूर्यवंशी के साथ -साथ टीम में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी मौका मिला है। आइए जानते है 16 सदस्यीय टीम में किस-किस को मौका मिला। है

आयरलैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड

Team India Squads for Ireland Series: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड

Team India Squads for England Series: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

एशियाई गेम्स के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी

India T20I Squad For Ireland and England Series 2026

भारत बनाम आयरलैंड टी20 शेड्यूल

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद Team India आयरलैंड का दौरा करेगी। जहाँ पर भारतीय टीम 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट के मैदान पर खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर 28 जून को खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 शेड्यूल

आयरलैंड के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जिसकी शुरुआत 5 टी20 मैचों की सीरीज के साथ होगी। पहला टी20 मैच 1 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयनुसार रात 10 बजे से शुरू होगा. देखें पांचों मैच का शेड्यूल।

  • 1 जुलाई- रिवरसाइड ग्राउंड (रात 10 बजे से)

  • 4 जुलाई- ओल्ड ट्रेफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (शाम 7 बजे से) 

  • 7 जुलाई- ट्रेंट ब्रिज (रात 10 बजे से)

  • 9 जुलाई- ग्लूस्टरशायर (रात 10 बजे से)

  • 11 जुलाई- द एजेस बाउल (शाम 7 बजे से)

बीसीसीआई के इस फैसले के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई युवा भारतीय टीम इन चुनौतीपूर्ण विदेशी दौरों पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Team India T20 Squad: श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा मौका | CricInnings