IPL 2026 MI Hardik Pandya News: आईपीएल 2026 का सीजन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। मैदान पर लगातार मिल रही हार के बीच अब ड्रेसिंग रूम और टीम मैनेजमेंट के साथ कप्तान हार्दिक पंड्या के रिश्तों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुई कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपनी ही टीम, मुंबई इंडियंस (MI) को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
डिजिटल ड्रामे से बढ़ी हलचल खबरों के मुताबिक, आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद फैंस ने नोटिस किया कि हार्दिक की फॉलोइंग लिस्ट से मुंबई इंडियंस का नाम गायब था। इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया कि उन्होंने टीम से जुड़े कुछ पुराने पोस्ट भी हटा दिए हैं। हालांकि, जैसे ही यह खबर आग की तरह फैली, हार्दिक ने तुरंत फिर से टीम को फॉलो कर लिया। लेकिन इस कुछ ही मिनटों के 'अनफॉलो-फॉलो' के खेल ने टीम में मची रार को हवा दे दी है।
खराब प्रदर्शन और कप्तानी का दबाव आईपीएल 2026 हार्दिक के लिए निजी तौर पर भी बेहद निराशाजनक रहा है। चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर रहने और बतौर कप्तान फ्लॉप साबित होने के बाद, उनसे कप्तानी छीनकर सूर्यकुमार यादव को दे दी गई थी। कप्तानी जाने और टीम के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद से ही हार्दिक की नाराजगी की खबरें आ रही थीं।
क्या है वायरल खबर की हकीकत? वायरल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक और मुंबई इंडियंस के बीच रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे और वह अगले सीजन में किसी दूसरी फ्रेंचाइजी (संभवतः चेन्नई सुपर किंग्स या केकेआर) का रुख कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक न तो हार्दिक पंड्या और न ही मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने इस डिजिटल विवाद पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।
सीजन का लेखा-जोखा इस सीजन में हार्दिक का बल्ला और गेंद दोनों खामोश रहे। उन्होंने 8 मैचों में महज 146 रन बनाए और गेंदबाजी में उनका इकॉनमी रेट 11 के पार रहा। अब देखना यह होगा कि क्या अगले सीजन के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या के रास्ते अलग हो जाएंगे या यह सिर्फ सोशल मीडिया की एक अफवाह मात्र है।

Comments (0)