Back to News

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच "करो या मरो" की जंग, ईडन गार्डन्स में होगा फैसला

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Standings: रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। आपको बता दे की जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। जहाँ उसे न्यूज़ीलैण्ड से भिड़ना होगा।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं, जिनमें 3 बार वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को परास्त किया है। इस हार में सबसे ज्यादा दर्दनाक हार 2016 में आई थी। जब वेस्टइंडीज ने 2016 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम हराकर उसका विश्व चैंपियन बनने का सपना तोड़ा दिया था।

अब 10 साल बाद एक बार फिर से दोनों टीमें आमने-सामने होगी। दोनों टीम की नजर इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुँचना चाहेगी। जिसके चलते दोनों ही टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। तो आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित 11 के बारे में

IND vs WI Super 8 T20 World Cup 2026

मैच 

भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच 52, टी20 वर्ल्ड कप 2026

तारीख व समय (IST)

1 मार्च, रविवार शाम 7 बजे से

वेन्यू

ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता

ब्राॅडकास्टिंग व लाइव स्ट्रीम

जियोस्टार नेटवर्क चैनल और जियोस्टार (ऐप व वेबसाइट)

IND vs WI Eden Gardens Pitch Report Today

ईडन गार्डन्स की पिच अपनी तेज़ी और उछाल के लिए जानी जाती है, यह पिच काली मिट्टी (Black Soil) से बनी है, जो बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहाँ गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की पूरी उम्मीद है।

मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, जिससे कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर्स को टर्न मिल सकता है।शाम को मैदान पर ओस गिरने की काफी संभावना है। इसका मतलब है कि दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल होगा, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

Eden Gardens Kolkata मौसम का हाल (Weather Report)

कोलकाता का मौसम आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बारिश की संभावना 0% है। फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा। दिन में गर्मी रहेगी (लगभग 34°C), लेकिन मैच के समय शाम को तापमान गिरकर 25-26°C तक आ जाएगा, जो खिलाड़ियों के लिए आरामदायक होगा। आसमान एकदम साफ और सुहावना रहेगा।

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत (IND): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह,

वेस्टइंडीज (WI): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ

"इस मैच का लाइव स्कोर और पल-पल की कमेंट्री के लिए 'CricInnings' पर हमारे साथ जुड़े रहें।"


Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!