Back to News

RCB को लगा बड़ा झटका: स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल IPL 2026 से बाहर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Yash Dayal's availability ahead of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

RCB Pacer Yash Dayal Ruled Out of IPL 2026 Season: टीम के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल आगामी सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। इस खबर ने न केवल टीम प्रबंधन बल्कि फैंस को भी चिंता में डाल दिया है।

Update on Yash Dayal's availability ahead of IPL 2026: RCB के टीम डायरेक्टर मो बोबाट ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यश दयाल इस साल टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे।

बोबाट के अनुसार, दयाल इस समय एक "निजी संकट" से गुजर रहे हैं, जिसके कारण वे खेल पर ध्यान केंद्रित करने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दयाल अभी भी टीम के साथ अनुबंधित (Contracted) हैं, लेकिन वे मैदान पर नजर नहीं आएंगे।

यश दयाल की अनुपस्थिति को लेकर पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। ट्रेनिंग सेशन से गायब रहना और टीम के आधिकारिक पोस्टरों से उनका नाम न होना पहले ही कई सवाल खड़े कर रहा था। गौरतलब है कि दयाल पिछले कुछ समय से गंभीर कानूनी विवादों में फंसे हुए हैं।

उन पर जुलाई 2025 में एक महिला द्वारा शोषण के आरोप लगाए गए थे। इसके अलावा, जयपुर में उन पर पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ था, जिसके चलते उन्हें अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया गया था।

पिछले सीजन (Indian Premier League 2025) की विजेता रही RCB इस बार अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से उतरेगी। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम अपना पहला मैच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

यश दयाल की सटीक गेंदबाजी और शुरुआती ओवरों में विकेट लेने की क्षमता ने पिछले सीजन में RCB को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब उनकी कमी को पूरा करना टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

यह भी पढ़े- KKR को लगा बड़ा झटका, टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज IPL 2026 से बाहर

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!