Akash Deep Ruled Out of IPL 2026: इस बार आईपीएल में चोटों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईपीएल शुरू होने से पहले ही 3 बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
KKR Team Injury Update: इंजरी की समस्या के चलते टीम को लगातार बड़े झटके लग रहे हैं। हर्षित राणा के बाद अब तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम की तेज गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश दीप को लोअर बैक में Stress Reaction हुआ है। इस तरह की चोट से उबरने में आमतौर पर 8 से 12 हफ्तों का समय लगता है। वह फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (बेंगलुरु) में रिहैब कर रहे हैं, जिससे इस सीजन में उनकी वापसी लगभग नामुमकिन मानी जा रही है।
बता दें कि हर्षित राणा पहले ही चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि मथीशा पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में आकाश दीप का बाहर होना टीम के लिए इस सीजन भारी पड़ सकता है।
फ्रेंचाइजी ने आकाश दीप को पिछली नीलामी में 1 करोड़ रुपये में खरीदा था और उनसे उम्मीद थी कि वह भारतीय पेस अटैक को लीड करेंगे, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट को रिप्लेसमेंट और नए कॉम्बिनेशन पर काम करना होगा।
मौजूदा समय में टीम के पास कुछ युवा तेज गेंदबाज उपलब्ध हैं, जिनमें उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी शामिल हैं।
KKR अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी, जहां टीम की असली परीक्षा उसकी कमजोर होती पेस अटैक के साथ होगी।

Comments (0)