IPL 2026 Opening Match: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी IPL 2026 का बिगुल आज बेंगलुरु में बजने जा रहा है। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Sunrisers Hyderabad (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा।
इस मुकाबले को आप टीवी (StarSports) पर और मोबाइल (JioHotstar) दोनों पर देख सकते है।
पिछले साल (2025) पहली बार खिताब जीतने वाली RCB इस बार अपने ताज को बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। वहीं, हैदराबाद की टीम नए कप्तान के साथ चुनौती पेश करने के लिए तैयार है।
RCB vs SRH Match-1 Match Details (मैच डिटेल्स)
मैच | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच 1 आईपीएल 2026 |
वेन्यू | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू |
तारीख और समय | 28 मार्च, शाम 7ः30 pm IST |
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
RCB vs SRH Injury News: दोनों टीमों को लगे बड़े झटके
SRH: नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट (Lumbar Stress) के कारण शुरुआती 7 मैचों से बाहर हैं। उनकी जगह ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे। जैक एडवर्ड्स भी पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुके हैं।
RCB: तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से शुरुआती मैचों में नहीं दिखेंगे, उनकी जगह न्यूजीलैंड के जैकब डफी को शामिल किया गया है। साथ ही श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान तुषारा फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए हैं, इसलिए वह आज का मैच नहीं खेलेंगे।
RCB vs SRH Today Match पिच रिपोर्ट (Pitch Report)
चिन्नास्वामी की पिच हमेशा की तरह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है। मैदान की छोटी बाउंड्री के चलते इस मैदान पर छक्कों की बारिश होना तय है। इस पिच पर पहली पारी में ज्यादातर 200+ का स्कोर बनता है। शाम के समय ओस गिरने की पूरी संभावना है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
Check RCB vs SRH Match Live Score
इन खिलाड़ियों पर टिकी होंगी नजरें (Key Players)
विराट कोहली (RCB): पिछले सीजन में 657 रन बनाने वाले किंग कोहली एक बार फिर अपने गढ़ में जलवा दिखाने को तैयार हैं।
ट्रेविस हेड (SRH): पावरप्ले में हेड का बल्ला अगर चला तो गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगड़ना तय है।
ईशान किशन (SRH): बतौर कप्तान ईशान का यह पहला बड़ा टेस्ट होगा। टी20 वर्ल्ड कप के बाद वह शानदार फॉर्म में हैं।
रजत पाटीदार (RCB): बतौर कप्तान पाटीदार अपनी टीम की जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेंगे।
सुयश शर्मा (RCB): पिछले सीजन के हीरो रहे सुयश की फिरकी इस सपाट पिच पर मैच का रुख मोड़ सकती है।
RCB vs SRH की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टन, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट
RCB vs SRH Dream11 Prediction: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम
अगर आप फैंटेसी टीम बना रहे हैं, तो इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में जरूर रखें:
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, फिल साल्ट, ईशान किशन।
बल्लेबाज: विराट कोहली (कप्तान), ट्रेविस हेड, रजत पाटीदार।
ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा (उप-कप्तान), क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन।
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा।
RCB vs SRH मैच प्रेडिक्शन: कौन मारेगा बाजी?
आंकड़ों और मौजूदा फॉर्म को देखें तो RCB की जीत की संभावना 54% नजर आ रही है। घरेलू मैदान और पिछली चैंपियन होने का आत्मविश्वास उन्हें थोड़ा आगे रखता है। हालांकि, SRH का बैटिंग लाइनअप काफी विस्फोटक है, जो किसी भी लक्ष्य को छोटा साबित कर सकता है।
हमारा अनुमान: RCB इस रोमांचक मुकाबले को जीत सकती है।

Comments (0)