IPL 2026 Live Streaming: दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग IPL 2026 की शुरुआत अब से महज कुछ ही घंटो में शुरू होने वाली है। जिसका इंतज़ार पूरे विश्व को है।
इस महाकुंभ की शुरुआत 28 मार्च को पिछले साल की चैंपियन RCB बनाम SRH के मुकाबले से होगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस सीजन के सभी रोमांचक मुकाबले आप घर बैठे टीवी या मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
TV पर कहाँ देखें? (Star Sports Network)
IPL 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं।
हिंदी कमेंट्री: Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD
इंग्लिश कमेंट्री: Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports Select 1
क्षेत्रीय भाषाएँ: Star Sports 1 तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बांग्ला
मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग (JioHotstar)
डिजिटल दुनिया में इस बार बड़ा बदलाव हुआ है। JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर के बाद, अब IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग नए प्लेटफॉर्म JioHotstar पर उपलब्ध होगी।
नोट: पिछले कुछ सीजन के उलट, इस बार लाइव स्ट्रीमिंग पूरी तरह 'फ्री' नहीं हो सकती है। दर्शकों को मैच देखने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा। हालांकि, कुछ चुनिंदा Jio प्री-पेड और पोस्ट-पेड प्लान्स के साथ यह कॉम्प्लीमेंट्री मिल सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. क्या IPL 2026 JioCinema पर आएगा?
नहीं, रिलायंस और डिज्नी के मर्जर के बाद अब सभी मैच JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम किए जाएंगे।
2. क्या मैं IPL 2026 फ्री में देख सकता हूँ?
अभी तक की जानकारी के अनुसार, डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए पेड सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी। टीवी पर देखने के लिए आपको अपने केबल या DTH ऑपरेटर से Star Sports चैनल सब्सक्राइब करना होगा।
3. पहला मैच किन टीमों के बीच और कहाँ होगा?
सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
4. क्या स्मार्ट टीवी पर आईपीएल देख सकते हैं?
हाँ, आप अपने स्मार्ट टीवी पर JioHotstar ऐप डाउनलोड करके या Star Sports के चैनलों के माध्यम से मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

Comments (0)