Who is Kartik Sharma: मंगलवार को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी अबू धाबी में होने जा रही है। इस मिनी ऑक्शन में एक बार फिर से चौंकाने वाली बोलनी लगने वाली है। इसी में एक बोली एक ऐसे युवा खिलाड़ी पर लग सकती है जिसका हालिया फ़ॉर्म बहुत ही शानदार रहा है।
इस खिलाड़ी पर सभी टीमों की निगाहें टिकी होगी। उम्मीद की जा रही है की इस खिलाड़ी पर टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं। यह खिलाड़ी हैं राजस्थान के 19 वर्षीय अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma)।
कार्तिक शर्मा को घरेलू क्रिकेट में उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और लम्बे-लम्बे छक्के मारने के लिए जाना जाता है। इस साल घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा रहा है। जिसके चलते वो इस समय बहुत ही चर्चा में है।
अब देखना है की 16 दिसंबर को लगने वाली वाली में कौन सी टीम इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब होती है। बता दे की उनका बेस प्राइस (न्यूनतम कीमत) सिर्फ 30 लाख रुपये रखा गया है। आइए जानते है Kartik Sharma के बारे में…
शानदार रहा है घरेलू क्रिकेट का सफर
दाएं हाथ के बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट लगातार अपने बल्ले से छाप छोड़ रहे है। हाल ही में उन्होंने चल रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025-26 में 5 पारियों में 160.24 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं।
कार्तिक शर्मा से जुड़ी 5 खास बातें, जो उन्हें बनाती हैं IPL में खास दावेदार:
रणजी डेब्यू पर ठोका शतक: कार्तिक ने 2024-25 रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ अपने फर्स्ट-क्लास (रणजी) डेब्यू मैच में ही 115 गेंदों पर 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। सिर्फ 8 फर्स्ट-क्लास मैचों में उन्होंने 3 शतक की मदद से 479 रन बनाए हैं।
लिस्ट-ए डेब्यू भी शतक से किया: फर्स्ट-क्लास क्रिकेट की तरह ही, कार्तिक ने 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ अपने लिस्ट-ए डेब्यू (एक दिवसीय मैच) पर भी शतक जड़ा था। उन्होंने 90 गेंदों पर 123 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 11 छक्के शामिल थे।
विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के टॉप स्कोरर: 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में कार्तिक शर्मा अपनी टीम राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने 8 पारियों में 55.62 की शानदार औसत और 118.03 के स्ट्राइक रेट से 445 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे।
दीपक चाहर के पिता की एकेडमी में ट्रेनिंग: कार्तिक ने बताया कि वह किसी खिलाड़ी को 'आइडल' (आदर्श) नहीं मानते, बल्कि क्रिकेट खेलने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता को देखकर मिली। उन्होंने 4-5 साल की उम्र में खेलना शुरू किया और फिर उन्होंने तेज गेंदबाज दीपक चाहर के पिता की एकेडमी में प्रशिक्षण लिया।
6 IPL टीमों के लिए दिया है ट्रायल: इतनी कम उम्र में ही कार्तिक की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें 6 आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने ट्रायल के लिए बुलाया था। इन टीमों में हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं। खास बात यह है कि कार्तिक खुद RCB के समर्थक हैं।
टी20 फॉर्मेट में उनका कुल स्ट्राइक रेट 162.92 का रहा है, जो बताता है कि वह कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मंगलवार को होने वाली नीलामी में यह युवा खिलाड़ी कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

Comments (0)