Back to News

IPL 2026 नीलामी: ₹2 करोड़ के क्लब में 40 खिलाड़ी! 350 प्लेयर्स की फाइनल लिस्ट जारी, जानें कैप्ड और अनकैप्ड नाम

IPL 2026 Auction Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीज़न के लिए होने वाली मिनी-ऑक्शन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नीलामी के लिए चुने गए कुल 350 खिलाड़ियों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी है।

यह मिनी नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी (Abu Dhabi) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। इस बार इस नीलामी में कई बड़े और युवा खिलाड़ियों पर दांव लगने वाला है।

इस मिनी ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों को 8 अलग-अलग बेस प्राइस की कैटेगरी में रखा गया है। इस बेस प्राइस की कैटेगरी में सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है जिसमे 40 खिलाड़ियों ने अपने आप को रजिस्टर किया है। वहीं, सबसे कम बेस प्राइस 30 लाख रुपये है, जिसमे 227 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल है।

BCCI द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए 350 खिलाड़ियों में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के साथ 'कैप्ड' (अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके) और 'अनकैप्ड' (अंतरराष्ट्रीय मैच न खेलने वाले) खिलाड़ियों को भी चुना गया है।

जिसमे 112 (16 भारतीय और 96 विदेशी) कैप्ड खिलाड़ी है और 238 (224 भारतीय और 14 विदेशी) अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल है।

इस बार की मिनी नीलामी में पहला सेट (First Set) बहुत ही रोमांचक होने वाली है, इस सेट में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन, भारत के युवा बल्लेबाज़ सरफराज खान, दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटकबल्लेबाज डेविड मिलर और भारत के सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

आइए जानते है इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों की लिस्ट उनके बेस प्राइस (Base Price) के बारे में।

1. ₹2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (40 नाम)

बल्लेबाज़/ऑलराउंडर: कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका), वेंकटेश अय्यर (भारत), लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड), बेन डकेट (इंग्लैंड), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड), जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज), डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड), टॉम बैंटन (इंग्लैंड), शाई होप (वेस्टइंडीज), कूपर कोनोली (ऑस्ट्रेलिया), टॉम कुरेन (इंग्लैंड), डैनियल लॉरेंस (इंग्लैंड), लियाम डॉसन (इंग्लैंड), जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (ऑस्ट्रेलिया)।

गेंदबाज़/विकेटकीपर: डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड), गस एटकिंसन (इंग्लैंड), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), जेमी स्मिथ (इंग्लैंड), गेराल्ड कोएत्ज़ी (दक्षिण अफ़्रीका), जैकब डफी (न्यूजीलैंड), एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका), मथीशा पथिराना (श्रीलंका), रवि बिश्नोई (भारत), अकील होसेन (वेस्टइंडीज), मुजीब रहमान (अफगानिस्तान), महेश थीक्षाना (श्रीलंका), सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया), जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया), काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड), एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड), लुंगिसानी एनगिडी (दक्षिण अफ्रीका), विलियम ओ'रूर्के (न्यूजीलैंड), मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश), अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज), नवीन-उल-हक (अफगानिस्तान)।


2. ₹1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (8 नाम)

खिलाड़ी: रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान), स्पेंसर जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया), मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया), साकिब महमूद (इंग्लैंड), राइली मेरेडिथ (ऑस्ट्रेलिया), झाय रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया), टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड)।


3. ₹1.25 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (4 नाम)

खिलाड़ी: ब्यू वेबस्टर (ऑस्ट्रेलिया), रोस्टन चेज़ (वेस्टइंडीज), काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज), ओली स्टोन (इंग्लैंड)।


4. ₹1 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (20 नाम)

खिलाड़ी: वियान मुल्डर (दक्षिण अफ्रीका), फिन एलन (न्यूजीलैंड), जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका), आकाश दीप (भारत), फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान), राहुल चाहर (भारत), तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका), रीज़ा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका), डैनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया), बेन ड्वार्शियस (ऑस्ट्रेलिया), कुसल परेरा (श्रीलंका), उमेश यादव (भारत), मोहम्मद वकार सलामखेल (अफगानिस्तान), जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका), गुलबदीन नैब (अफगानिस्तान), विलियम सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), जोशुआ टोंग (इंग्लैंड), ड्वेन प्रिटोरियस (दक्षिण अफ्रीका), चरिथ असलंका (श्रीलंका)।


5. ₹75 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (44 नाम)

भारतीय खिलाड़ी: सरफराज खान, पृथ्वी शॉ, दीपक हुड्डा, के.एस. भारत, शिवम मावी, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, चेतन सकारिया, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप वारियर।

विदेशी खिलाड़ी: सेदिकुल्लाह अटल (अफगानिस्तान), एकीम अगस्टे (वेस्टइंडीज), पथुम निसांका (श्रीलंका), टिम रॉबिन्सन (न्यूजीलैंड), जॉर्डन कॉक्स (इंग्लैंड), बेंजामिन मैक्डरमोट (ऑस्ट्रेलिया), कुसल मेंडिस (श्रीलंका), कैस अहमद (अफगानिस्तान), रिशद हुसैन (बांग्लादेश), व्यासकांत विजयकांत (श्रीलंका), रेहान अहमद (इंग्लैंड), तस्कीन अहमद (बांग्लादेश), रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड), शमर जोसेफ (वेस्टइंडीज), ल्यूक वुड (इंग्लैंड), मुहम्मद अब्बास (न्यूजीलैंड), जॉर्ज गार्टन (इंग्लैंड), नाथन स्मिथ (न्यूजीलैंड), डुनिथ वेललेज (श्रीलंका), तन्ज़ीम हसन साकिब (बांग्लादेश), मैथ्यू पॉट्स (इंग्लैंड), नाहिद राणा (बांग्लादेश), वेस्ले एगर (ऑस्ट्रेलिया), बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका), एमडी शोरफुल इस्लाम (बांग्लादेश), जोशुआ लिटिल (आयरलैंड), ओबेद मैककॉय (वेस्टइंडीज), बिली स्टैनलेक (ऑस्ट्रेलिया), जैक फॉल्क्स (न्यूजीलैंड), दासुन शनाका (श्रीलंका), बेवोन-जॉन जैकब्स (न्यूजीलैंड)।


6. ₹50 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (5 नाम)

खिलाड़ी: महिपाल लोमरोर (भारत), तुषार देशपांडे (भारत), यश दयाल (भारत), जो क्लार्क (इंग्लैंड), जैक एडवर्ड्स (ऑस्ट्रेलिया)।


7. ₹40 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (7 नाम)

खिलाड़ी: राजवर्धन हंगरगेकर (भारत), के.एम आसिफ (भारत), शुभम अग्रवाल (भारत), जलज सक्सेना (भारत), टॉम मूरेस (इंग्लैंड), अरब गुल (अफगानिस्तान), निखिल चौधरी (भारत)।


8. ₹30 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (227 नाम)

यह अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की सबसे बड़ी सूची है।

बल्लेबाज़/विकेटकीपर: आर्या देसाई, यश ढुल, अभिनव मनोहर, अनमोलप्रीत सिंह, अथर्व तायडे, विजय शंकर, संविन सिंह, एडेन टॉम, प्रशांत वीर, रुचित अहीर, वंश बेदी, मुकुल चौधरी, तुषार रहेजा, कार्तिक शर्मा, तेजस्वी सिंह, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, अंकित कुमार, रोहन कुन्नूमल, डेनिश मालेवार, पुखराज मान, सलमान निज़ार, अमन राव पेरला, अक्षत रघुवंशी, मनन वोहरा, युवराज चौधरी, सात्विक देसवाल, मंगल यादव, सलिल अरोड़ा, रिकी भुई, राहुल बुद्धि, सौरव चौहान, यशवर्धन दलाल, अभिषेक पाठक, कुणाल राठौड़, रवि सिंह, हिमांशु शर्मा, बैलापुडी यशवंत, कुणाल चंदेला, आयुष दोसेजा, क़मरान इक़बाल, एम.धीरा कुमार, भानु पनिया, साहिल पारख, अर्श केबिन रंगा, आदर्श सिंह, मनोज भंडगे, मयंक डागर, राघव गोयल, मन्वन्त कुमार, आबिद मुश्ताक, अतीत शेठ, रितिक शौकीन, जगदीश सुचित, तनय त्यागराजन, अजितेश गुरुस्वामी, सिद्धार्थ जून, बिपिन सौरभ, विष्णु सोलंकी, हार्दिक तमोरे, मनन भारद्वाज, श्रेयस चव्हाण, परीक्षित धानक, चिंतल गांधी, धर्मेन्द्रसिंह जाडेजा, अमित कुमार, विशाल निषाद, सौम्या पांडे, झटवेध सुब्रमण्यम, सचिन दास, माइल्स हैमंड, अहमद इमरान, विश्वराजसिंह जाडेजा, अयाज़ खान, सिद्धांत राणा, एरोन वर्गीस, अथर्व अंकोलेकर, अब्दुल बज़ीथ, करण लाल, शम्स मुलानी, रिपल पटेल, प्रिंस राय, विवरांत शर्मा, उत्कर्ष सिंह, आयुष वर्तक, संजय यादव, पूरव अग्रवाल, जिक्कू ब्रिघ, यश डिचोलकर, नमन पुष्पक, इजाज़ सांवरिया, रोशन वाग्शारे, आर.एस अंबरीश, क्रेन्स फुलेट्रा, मैकनील नोरोन्हा, आर राजकुमार, निनाद राठवा, सनी संधू, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ यादव, आर.सोनू यादव, वसीम खांडे, आतिफ मुश्ताक, अटल राय, सी. रक्षण रीडी, मनीष रेड्डी, निशांत सरनु, दीपेन्द्र सिंह, रजत वर्मा, रोहित यादव, श्रीवत्सा आचार्य, सादिक हुसैन, शुभम कापसे, आकिब खान, साबिर खान, श्रीहरि नायर, ब्रिजेश शर्मा, अमन शेखावत, हिमांशू बिष्ट, श्रेयान चक्रवर्ती, कनिष्क चौहान, मयंक गुसाईं, आकाश पुगाझंती, अभिमन्युसिंह राजपूत, शुभम राणा।

गेंदबाज़/ऑलराउंडर: अभिनव तेजराना, औकिब डार, तनुश कोटियन, शिवांग कुमार, राज लिम्बनी, आकाश मधवाल, सुशांत मिश्रा, अशोक शर्मा, सिमरजीत सिंह, नमन तिवारी, त्यागी, कर्ण शर्मा, शिवम शुक्ला, कुमार कार्तिकेय सिंह, प्रशांत सोलंकी, वहीदुल्लाह जादरान (अफगानिस्तान), अमन खान, दर्शन नालकंडे, विक्की ओस्टवाल, साईराज पाटिल, सुयश प्रभुदेसाई, मयंक रावत, हर्ष त्यागी, साकिब हुसैन, मोहम्मद इज़हार, विद्वाथ कावेरप्पा, विजय कुमार, विद्याधर पाटिल पी.वी.सत्यनारायण राजू, ओंकार तरमाले, पृथ्वीराज यारा, मुरुगन अश्विन, तेजस बरोका, केसी करिअप्पा, कार्तिक चड्ढा, प्रवीण दुबे, मोहित राठी, सायन घोष, मनी ग्रेवाल, अर्पित गुलेरिया, सुनील कुमार, दिवेश शर्मा, अभिलाष शेट्टी, इरफ़ान उमैर, कुलदीप यादव, डेनियल लैटेगन (इंग्लैंड), सैयद इरफ़ान आफताब, एसाक्कीमुथु अय्याकुट्टी, प्रफुल्ल हिंगे, पंकज जायसवाल, कुलवंत खेजरोलिया, रवि कुमार, राजन कुमार, सफवन पटेल, ईशान पोरेल, रकीबुल हसन (बांग्लादेश), ट्रैवेन मैथ्यू (श्रीलंका), इमानजोत चहल, शुभांग हेगड़े, बाल कृष्ण, विहान मल्होत्रा ​​(भारत), खिलान पटेल, डेलानो पोटगिएटर (दक्षिण अफ्रीका), हार्दिक राज, सार्थक रंजन, पार्थ रेखाडे, तिया वान वुरेन (दक्षिण अफ्रीका), बायंदा माजोला (दक्षिण अफ्रीका)।

विदेशी खिलाड़ी: कॉनर एस्टरहुइज़न (दक्षिण अफ़्रीका), ट्रिस्टन लुस (दक्षिण अफ्रीका)।


Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!