Back to News

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत बनाम न्यूजीलैंड महामुकाबले के टिकट कैसे और कहां से करें बुक? जानें प्राइस और सारे नियम

India vs New Zealand T20 Tickets: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का खुमार अब अपने चरम पर है! मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से धूल चटाकर टीम इंडिया ने शान से फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अब फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच रविवार 8 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान—अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

अगर आप भी इस महामुकाबले को स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते है तो इस लेख में हम आपको टिकट बुकिंग, प्राइस और नियमों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी प्रदान करेगी। तो चलिए जानते है इसके बारे में-

कब और कहां होगा फाइनल?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह खिताबी भिड़ंत रविवार, 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होगी।

फाइनल मुकाबला भारतीय समनुसार शाम 7:00 बजे (IST) से खेला जाएगा। टॉस शाम 06:30 बजे शुरू होगा। स्टेडियम में भीड़ को सुरक्षित और आसानी से मैनेज करने के लिए स्टेडियम के गेट शाम 4:00 बजे से ही खोल दिए जाएंगे।

टिकटों की कीमत (Ticket Prices)

इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए फैंस के बीच भारी क्रेज है। टिकटों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है:

  • स्टैंडर्ड टिकट (Standard Tickets): स्टेडियम के अपर (Upper) और मिड-टियर (Mid-tier) की सीटों के लिए आपको 2,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये के बीच खर्च करने होंगे।

  • प्रीमियम और वीआईपी टिकट (VIP Category): अगर आप लग्जरी और करीब से मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो क्लब लेवल और वीआईपी सीटों की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये तक रखी गई है।

कहां से और कैसे करें टिकट बुक?

India vs New Zealand 2026 Tickets Booking: इस महामुकाबले के टिकट केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स के जरिए ही खरीदे जा सकते हैं। फैंस ICC की ऑफिशियल वेबसाइट, अधिकृत टिकटिंग पार्टनर्स और BookMyShow पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

  • एक आखिरी मौका: फिलहाल टिकट पोर्टल्स पर ज्यादातर सीटें "Sold Out" (बिक चुकी) या "Filling Fast" (तेजी से भर रही हैं) दिखा रही हैं। लेकिन मायूस होने की जरूरत नहीं है! उम्मीद है कि मैच से 24-48 घंटे पहले आयोजकों द्वारा "फाइनल रिलीज" (Final Release) के तहत कुछ सीमित टिकट जारी किए जाएंगे। इस पर अपनी नजर बनाए रखें।

स्टेडियम पहुंचने के लिए विशेष मेट्रो सुविधा (Metro Services)

देर रात मैच खत्म होने के बाद फैंस को घर लौटने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने खास इंतजाम किए हैं:

  • मेट्रो ट्रेन सेवाएं रात 12:30 बजे तक चालू रहेंगी।

  • वापसी के सफर के लिए मात्र 50 रुपये का 'स्पेशल पेपर टिकट' (Special Paper Ticket) जारी किया गया है।

  • मैच के बाद मोटेरा स्टेडियम स्टेशन पर भीड़ से बचने के लिए सलाह दी गई है कि दर्शक कालूपुर (Kalupur) या ओल्ड हाई कोर्ट (Old High Court) जैसे स्टेशनों से इस रिटर्न टिकट को एडवांस में खरीद लें।

स्टेडियम के जरूरी नियम: क्या ले जाएं और क्या नहीं?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम होंगे। दर्शकों को तीन-स्तरीय चेकिंग से गुजरना होगा, इसलिए समय से पहले पहुंचना बेहतर है (दोपहर 3:30 बजे तक पहुंचने की सलाह दी गई है)।

  • इन चीजों पर है सख्त पाबंदी: स्टेडियम के अंदर पावर बैंक, प्रोफेशनल कैमरे, बड़े बैग, पानी की बोतलें, छाता, सिक्के और लाइटर ले जाने की सख्त मनाही है।

तैयार हो जाइए इस महा-मुकाबले के लिए, क्योंकि पूरा देश टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है! टिकट बुकिंग साइट्स पर नजर बनाए रखें और अपनी सीट जल्द से जल्द पक्की करें।

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!