Back to News

WPL 2026 MI vs RCB Highlights: Nadine de Klerk की तूफानी पारी ने दिलाई RCB W को हारी हुई बाजी में जीत, रोमांचक मुकाबले में MI W को मिली हार

MI W vs RCB W Match Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के पहले ही मुकाबले में क्रिकेट फैंस को वो सब कुछ देखने को मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को 3 विकेट से हरा कर एक हारी हुई बाजी को अपने नाम कर लिया।

इस जीत की सबसे बड़ी हीरो रहीं साउथ अफ्रीका की नेदीन डी क्लर्क (Nadine de Klerk), जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से इस मुकाबले में तहलका मचा दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला सही भी रहा। RCB के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर्स में ही मुंबई इंडियंस को दो महत्पूर्ण झटके दिए। मुंबई के लिए सजीवन सजना ने सबसे ज्‍यादा 25 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। उनके अलावा निकोला केरी ने 29 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली।

सलामी बल्‍लेबाज जी कमलिनी ने 28 गेंदों पर 32, कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों पर 20 रन बनाए। नेट साइवर-ब्रंट और अमेलिया केर ने 4-4 रनों का योगदान दिया। इन सब के योगदान से मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। RCB के लिए नादिन डी क्लार्क ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वही, श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल के खाते में 1-1 विकेट आया।

155 रन चेज करने उतरी आरसीबी ने पारी की शुरुआत बहुत ही ताबरतोड़ तरीके से की। टीम की सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस मात्र 3 ओवरों में ही टीम का स्कोर 40 रनों पार पंहुचा दिया था। फिर इसके बाद चौथे ओवर में मंधाना कैच आउट हुईं। उन्‍होंने 13 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली। मंधाना के विकेट के बाद तो विकेट की झड़ी लग गई। ग्रेस हैरिस ने 12 गेंदों पर 25, दयालन हेमलता ने 7, राधा यादव ने 1 और ऋचा घोष ने 6 रन बनाए।

इसके बाद नादिन डी क्लार्क और अरुंधति रेड्डी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। निकोला केरी ने रेड्डी को आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्‍होंने रेड्डी को अमेलिया के हाथों कैच आउट कराया। रेड्डी ने 25 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। इसके बाद बाद आईं श्रेयंका पाटिल 1 रन ही बना सकीं। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी। क्लार्क ने 2 चौके और 2 छक्‍के लगाकर आरसीबी को जीत दिला दी। क्‍लार्क ने 44 गेंदों पर 63 रन की नाबाद पारी खेली।

Check MI W vs RCB W Match Scorecard

Check WPL 2026 Points Table

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!