MI W vs RCB W WPL Today Match Prediction: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का रोमांचक आगाज शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस (MI-W) और पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB-W) के बीच खेला जाएगा।
दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस मुकाबले को हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी। वही, स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली बेंगलुरु मैदान में अच्छा खेल दिखाकर इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।
MI-W vs RCB-W: Match Details
Date: January 9, 2026 (Friday)
Time: 7:30 PM IST
Venue: Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai
Live Streaming: StarSports & JioHotstar
Live Score, Commentry: CricInnings.in
MI W vs RCB W Head-to-Head Record
Matches Played | 07 |
Won By MI W | 04 |
Won By RCB W | 03 |
No Result/Tied | 00 |
First Ever Fixture | March 06, 2023 |
Most Recent Fixture | March 11, 2025 |
MI-W vs RCB-W Pitch Report Today Match
DY Patil Stadium Pitch Report Today Match: डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां शाम के समय ओस (Dew) एक बड़ी भूमिका निभा सकती है। दोनों ही टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। क्योंकि बाद में ओस के चलते बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।
मुंबई की टीम में नेट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज और अमेलिया केर जैसी धाकड़ ऑलराउंडर हैं, जो खेल का पासा पलटने में माहिर हैं। दूसरी ओर, बेंगलुरु के पास सोफी डिवाइन, ऋचा घोष जैसे बड़े हिटर हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकते हैं। हालिया रिकॉर्ड के अनुसार मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में बेंगलुरु की टीम उलटफेर करने का पूरा दम रखती है।
MI-W बनाम RCB-W की संभावित प्लेइंग XI (Predicted Playing XI)
मुंबई इंडियंस महिला (Mumbai Indians Women): हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, जी. कमलिनी (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, सायका इशाक, सजीवन सजाना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Royal Challengers Bengaluru Women): स्मृति मंधाना (कप्तान), नादिन डी क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्रकार, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, जॉर्जिया वॉल, लॉरेन बेल, गौतमी नाइक, लिंसे स्मिथ।
मैच से पहले प्रशंसकों के लिए एक भव्य उद्घाटन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें यो यो हनी सिंह और जैकलीन फर्नांडीज जैसे सितारे अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा।

Comments (0)