Back to News

WPL 2026: कब और कहाँ देखें लाइव? जानें स्ट्रीमिंग और वेन्यू की पूरी जानकारी

WPL 2026 Live Streaming: महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का इंतजार अब खत्म होने वाला है। महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन 9 जनवरी 2026 से शुरू होने वाला है। सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा।

इस बार टूर्नामेंट दो शहरों में खेला जाएगा। पहला नवी मुंबई और दूसरा वडोदरा। अब सवाल उठता है कि फैंस डब्ल्यूपीएल का चौथा सीजन लाइव कब और कहां देख सकते है। तो आइए जानते है की आप कैसे चौथा सीजन के मैचों को घर बैठे लाइव देख सकते है।

WPL 2026

विवरण

जानकारी

शुरुआत की तारीख

9 जनवरी 2026

फाइनल मैच

5 फरवरी 2026

कुल टीमें

5 (MI, RCB, DC, UPW, GG)

कुल मैच

22

टीवी चैनल

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंग

जियोहॉटस्टार (JioHotstar)

मैदान (Venues)

डीवाई पाटिल (नवी मुंबई) और BCA स्टेडियम (वडोदरा)

भारत में टीवी पर WPL 2026 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण (Live Telecast) 'स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क' (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे 'जियोहॉटस्टार' (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

इस बार WPL के मैच दो मैदानों पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद, एलिमिनेटर और 5 फरवरी को होने वाले ग्रैंड फिनाले सहित बाकी 11 मुकाबले वडोदरा के नए स्टेडियम बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) में खेले जाएंगे। समय की बात करें तो शाम के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि डबल हेडर वाले दिनों में दोपहर का मैच 3:00 बजे से खेला जाएगा।

WPL 2026 में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही है। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स—इन सभी टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग स्टेज के अंत में पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा, जिससे फाइनल की दूसरी टीम का फैसला होगा।

WPL 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 कब शुरू हो रहा है?

उत्तर: WPL का चौथा सीजन 9 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा।

प्रश्न 2: भारत में WPL 2026 के मैचों का सीधा प्रसारण (Live Telecast) किस टीवी चैनल पर होगा?

उत्तर: भारत में टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर किया जाएगा।

प्रश्न 3: मोबाइल और लैपटॉप पर WPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देख सकते हैं?

उत्तर: डिजिटल दर्शक जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

प्रश्न 4: इस बार टूर्नामेंट किन शहरों और स्टेडियमों में आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर: WPL 2026 के मैच दो स्थानों पर होंगे: डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई): यहाँ पहले 11 मैच खेले जाएंगे। BCA स्टेडियम (वडोदरा): यहाँ फाइनल और एलिमिनेटर सहित बाकी 11 मैच खेले जाएंगे।

प्रश्न 5: WPL 2026 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

उत्तर: इस सीजन का फाइनल मैच 5 फरवरी 2026 को वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) स्टेडियम में खेला जाएगा।

प्रश्न 6: WPL 2026 के मैच कब शुरू होंगे?

उत्तर: सामान्य दिनों में मैच भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे शुरू होंगे। जिस दिन दो मैच (डबल हेडर) होंगे, उस दिन पहला मैच दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा।

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!