T20 World Cup 2026 Team India Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फरवरी 2026 में होने वाले आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस 15 सदस्यीय टीम में बहुत से बदलाव देखने को मिले है।
इस टीम में उपकप्तान शुभमन गिल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम की उपकप्तानी सौपी गयी है। साथ ही घेरलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हुई है।
आपको बता दे की आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगा और टीम इंडिया की पूरी कोशिश टी20 वर्ल्ड कप का खिताब को बचाने में होगी।
टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेलेगी, जबकि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ उसका सामना 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती शुभमन गिल की खराब फॉर्म और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों की वापसी पर फैसला लेना होगा।
शुभमन गिल को खराब फॉर्म चलते टीम से बाहर किया गया है। बता दे की सितंबर में एशिया कप के दौरान टी20आई टीम में वापसी के बाद से, टीम के उपकप्तान ने 15 मैचों में सिर्फ 291 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 24.25 और स्ट्राइक रेट 137.26 रहा है।
Team India Squad for ICC T20 World Cup 2026
टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

Comments (0)