Team India Squad vs SA T20I Series 2025: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पाँच मैचों की T20 इंटरनेशनल (T20I) सीरीज 9 से 19 दिसंबर तक कटक, न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद में खेली जाएगी। जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।
इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में ही रहेगी, जबकि चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है।
हार्दिक पांड्या की जोरदार वापसी
टीम की सबसे बड़ी खबर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी है। एशिया कप में चोट लगने के बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे। हार्दिक ने हाल ही में घरेलू टी20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर उन्हें टीम में मौका मिला है।
गिल की फिटनेस पर नजर
शुभमन गिल भी चोट के बाद टीम में लौटे हैं, लेकिन उनकी उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से मिलने वाली फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगी।
टीम में कौन-कौन?
कप्तान: सूर्यकुमार यादव
उप-कप्तान: शुभमन गिल
बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर
विकेटकीपर: जितेश शर्मा, संजू सैमसन
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा
स्पिनर: वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
ये बड़े नाम बाहर
इस टीम में विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और नीतीश रेड्डी को मौका नहीं मिला है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे। रिंकू को बाहर करने का फैसला कई क्रिकेट फैंस को हैरान कर सकता है।
सीरीज का पूरा शेड्यूल
यह 5 मैचों की T20I सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी और 19 दिसंबर तक चलेगी। Check Full Schedule Here
पहला T20I: 9 दिसंबर, कटक
दूसरा T20I: 11 दिसंबर, न्यू चंडीगढ़
तीसरा T20I: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा T20I: 17 दिसंबर, लखनऊ
पाँचवाँ T20I: 19 दिसंबर, अहमदाबाद
यह सीरीज अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत की कोशिश होगी कि वह इस सीरीज को जीतकर अपनी टी20 बादशाहत को कायम रखे।

Comments (0)