Back to News

Team India Cricket Schedule 2026: वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और IPL का पूरा शेड्यूल जानिए बस एक क्लिक में

India Cricket Schedule 2026 Time Table: साल 2025 अब बीतने जा रहा है और 2026 अपनी दस्तक देने लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह साल बेहद व्यस्त और रोमांचक होने वाला है। टीम इंडिया के सामने टी20 वर्ल्ड कप 2026 असली चुनौती है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी। टीम इंडिया के लिए इस साल का सबसे बड़ा लक्ष्य टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को घर में ही बरकरार रखना होगा।

7 फरवरी से शुरू होने वाले इस महाकुंभ में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। भारत को इस बार दो बड़े मिथक तोड़ने हैं: पहला यह कि अब तक कोई भी मेजबान देश अपनी धरती पर टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सका है, और दूसरा यह कि आज तक कोई भी टीम लगातार दो बार इस खिताब को अपने नाम नहीं कर पाई है। 2024 की चैंपियन टीम इंडिया अपनी सरजमीं पर 2016 की उन यादों को भी मिटाना चाहेगी जब वेस्टइंडीज ने उसे सेमीफाइनल में हराकर बाहर कर दिया था।

पुरुष टीम इंडिया की साल 2026 के अंतरराष्ट्रीय मैचों का सफर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगी। साल के दूसरे हफ्ते में कीवी टीम भारत आ रही है, जहां 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। चूंकि भारतीय टीम ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए हैं, इसलिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में उसका दबदबा चरम पर है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से लिटमस टेस्ट साबित होगी। टी20 वर्ल्ड कप के रोमांच के ठीक बाद क्रिकेट प्रेमियों को IPL 2026 का मनोरंजन मिलेगा, जिसके लिए मार्च से मई तक का विंडो सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा, साल की दूसरी छमाही में भारत को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ विदेशी पिचों पर टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत रेड बॉल क्रिकेट की कठिन चुनौती का सामना भी करना है।

Team India Cricket Schedule 2026 Men’s

दौरा / सीरीज / इवेंट

मेजबान देश

मैच

तारीख

भारत बनाम न्यूजीलैंड

भारत

5 T20I, 3 ODI

11 - 31 जनवरी

ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026

भारत और श्रीलंका

T20I टूर्नामेंट

7 फरवरी - 8 मार्च

भारत बनाम अफगानिस्तान

भारत

1 टेस्ट, 3 ODI

जून (TBA)

इंग्लैंड बनाम भारत

इंग्लैंड

5 T20I, 3 ODI

1 - 19 जुलाई

श्रीलंका बनाम भारत

श्रीलंका

2 टेस्ट

अगस्त (TBA)

अफगानिस्तान बनाम भारत

तय होना बाकी (TBD)

3 T20I

सितंबर (TBA)

भारत बनाम वेस्टइंडीज

भारत

3 ODI, 5 T20I

सितंबर - अक्टूबर

एशियन गेम्स 2026

जापान

T20I टूर्नामेंट

19 सितंबर - 4 अक्टूबर

न्यूजीलैंड बनाम भारत

न्यूजीलैंड

2 टेस्ट, 3 ODI, 5 T20I

अक्टूबर - नवंबर

भारत बनाम श्रीलंका

भारत

3 ODI, 3 T20I

दिसंबर (TBA)

ICC Men's T20 World Cup 2025 Click Here

Team India Cricket Schedule 2026 Women’s

महिला क्रिकेट के लिए भी यह साल ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज होने जा रहा है। महिला क्रिकेट कैलेंडर की शुरुआत WPL 2026 के साथ होगी, जो इस बार समय से पहले जनवरी-फरवरी में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भारतीय महिलाएं ऑस्ट्रेलिया का रुख करेंगी।

साल का सबसे बड़ा आकर्षण जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाला महिला टी20 वर्ल्ड कप होगा। इस टूर्नामेंट के ठीक बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एक टेस्ट मैच खेलेगी। यह पल इसलिए खास है क्योंकि क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इस मैदान पर पहली बार किसी महिला टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है, जो महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।

दौरा / सीरीज / इवेंट

मेजबान देश

फॉर्मेट

तारीख

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

ऑस्ट्रेलिया

1 टेस्ट, 3 T20I, 3 ODI

15 फरवरी - 9 मार्च

इंग्लैंड बनाम भारत

इंग्लैंड

3 T20I

28 मई - 2 जून

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026

इंग्लैंड और वेल्स

T20I टूर्नामेंट

12 जून - 5 जुलाई

इंग्लैंड बनाम भारत

इंग्लैंड

1 टेस्ट

10 - 13 जुलाई

एशियन गेम्स 2026

जापान

T20I टूर्नामेंट

19 सितंबर - 4 अक्टूबर

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के टारगेट पर एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का गोल्ड मेडल भी है, जिसका आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के नागोया और आइची में किया जा रहा है। पिछली बार की तरह इस बार भी भारत अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए मैदान पर उतरेगा।

ICC Women's T20 World Cup 2025 Click Here


Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!