Back to News

T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, मिचेल मार्श होंगे कप्तान

Australia's Preliminary Squad for the T20 World Cup 2026: फरवरी 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यों वाली प्रारंभिक (preliminary) टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया चयनकर्ताओं ने टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल मार्श को सौंपी है।

इस 15 सदस्यों वाली प्रारंभिक (preliminary) टीम में बोर्ड ने चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड को टीम में शामिल किया है। बता दे की दोनों खिलाड़ी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

चयनकर्ताओं का कहना है की दोनों खिलाड़ी टीम के लिए बहुत ही अहम है और दोनों वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे। इसके अलावा, विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड जो की हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे है उन्हें भी टीम में जगह मिली है।

चयनकर्ताओं ने टीम में स्पिन गेंदबाजों पर विशेष ध्यान दिया है क्योंकि इस बार वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। जहां की पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है।

इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में स्पिन गेंदबाजों पर खास ध्यान दिया है। टीम में एडम ज़म्पा के साथ-साथ कूपर कोनोली और मैथ्यू कुहनेमैन जैसे स्पिनरों को मौका दिया है।

इस टीम में कैमरून ग्रीन और कूपर कोनोली की वापसी हुई है, ये दोनों खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज से बाहर रखा गया था। इसके अलावा, चयनकर्ताओं ने जोश इंग्लिस पर पूरा भरोसा जताया है और उन्हें टीम में एकमात्र विकेटकीपर रूप में चुना है

आपको बता दे की इस टीम में मिचेल स्टार्क को नहीं चुना गया है क्योंकि उन्होंने टी20 फॉर्मेट से संन्यास (retirement) ले लिया है। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को मौका दिया गया है।

Check ICC Men's T20 World Cup 2026 Schedule

ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:

कप्तान: मिचेल मार्श

बल्लेबाज और विकेटकीपर: ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली।

गेंदबाज: पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन।

यह एक प्रारंभिक टीम है, जिसका मतलब है कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है या फिट नहीं हो पाता है, तो वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम में बदलाव किए जा सकते हैं।

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!