Back to News

RR vs SRH Live Score April 25 2026: जयपुर के किले में रॉयल्स और सनराइजर्स की भिड़ंत, जानें प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 RR vs SRH Live Score Updates: जयपुर के किले में आज रॉयल्स और सनराइजर्स की भिड़ंत होने जा रही है। आईपीएल 2026 का रोमांच अब गुलाबी नगरी जयपुर पहुंच चुका है। सीजन का 36वां मुकाबला आज सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। अगर आप RR vs SRH live score April 25 2026 IPL सर्च कर रहे हैं, तो यहां आपको मैच की हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी।

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Standings

IPL पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद इतने ही मैचों में 8 अंकों के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है। आज के मुकाबले में जयपुर के घरेलू मैदान पर राजस्थान अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी, जबकि हैदराबाद जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी। हैदराबाद टीम के लिए अच्छी खबर यह है की उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस इस मैच में वापसी कर रहे है जिससे टीम को गेंदबाजी विभाग में काफी मजबूती मिलेगी।

RR vs SRH Match Details (IPL 2026)

  • मैच: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (IPL 2026, Match 36)

  • तारीख: शनिवार, 25 अप्रैल 2026

  • समय: शाम 7:30 PM (IST)

  • स्थान: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर

  • लाइव स्कोर अपडेट: CricInnings.in

RR vs SRH Head to Head Record

कुल मैच खेले 

22

राजस्थान राॅयल्स ने जीते 

09

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते 

13

टाइ/नो रिजल्ट

00

सबसे पहला मैच 

अप्रैल 27, 2013 (राजस्थान ने जीता)

हालिया मैच 

13 अप्रैल, 2025 (हैदराबाद ने जीता)

RR vs SRH Today Match Pitch Report

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। हालांकि, शाम के मुकाबले में यहां ओस (Dew) बड़ी भूमिका निभा सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, लेकिन मिडिल ओवर्स में रवि बिश्नोई जैसे स्पिनर्स असरदार साबित हो सकते हैं।

RR vs SRH मैच का लाइव स्कोर कहां देखें?

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड, सबसे तेज अपडेट्स और सटीक आंकड़ों के लिए आप CricInnings पर भरोसा कर सकते हैं। मैच का लाइव स्कोर आप CricInnings पर देख सकते हैं। चाहे रियान पराग की आक्रामक बल्लेबाजी हो या पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी, RR vs SRH live score IPL 2026 April 25 की हर पल की खबर के लिए CricInnings बेहतरीन विकल्प है।

RR vs SRH Playing 11 (IPL 2026)

राजस्थान रॉयल्स (RR) Playing XI:

यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) Playing XI:

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: सलिल अरोड़ा

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!