RCB Home Ground 2026 Location: आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार RCB के आईपीएल 2026 के Home Ground में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
सुरक्षा कारणों और स्टेडियम के नवीनीकरण में हो रही देरी की वजह से इस सीजन RCB का एक भी मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते RCB की टीम एक नए होम ग्राउंड की तलाश में जुड़ गयी है।
RCB New Home Ground For IPL 2026: सूत्रों की माने तो आईपीएल 2026 के लिए RCB पुणे को अपना नया 'होम ग्राउंड' बना सकती है। ताजा जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का पुणे स्थित गहुंजे स्टेडियम RCB के लिए घरेलू मैदान की दौड़ में सबसे आगे है। बताया जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स और RCB दोनों ही टीमें इस मैदान को लेकर चर्चा कर रही हैं। पुणे का इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा इंतजाम फिलहाल चिन्नास्वामी की तुलना में बेहतर माने जा रहे हैं।
क्यों लगा बेंगलुरु पर 'ग्रहण'? पिछले साल (2025) आईपीएल जीत के बाद स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ (Stampede) की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। घटना के बाद कर्नाटक सरकार और जस्टिस डी. कुन्हा समिति ने सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस डी'कुन्हा समिति की सिफारिशों के बाद स्टेडियम में गेट चौड़े करने और आपातकालीन निकासी (Emergency Evacuation) के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
लेकिन यह काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है और आईपीएल मार्च के महीने में होना तय है। अगर तब तक यह कार्य पूरा नहीं होता है तो इस बार RCB को अपना होम ग्राउंड छोड़ना पर सकता है। अगर RCB को अपना होम ग्राउंड छोड़ना पड़ता है तो यह उनके रॉयल फैंस के लिए एक बहुत ही बड़ा झटका होगा, क्योकि RCB टीम की सबसे बड़ी तागत उनके फैंस ही है।

Comments (0)