Back to News

एमएस धोनी से लेकर केएल राहुल तक: आईपीएल 2026 में कौन संभालेगा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी? देखें संभावित विकेटकीपर्स की पूरी लिस्ट

Predicted IPL 2026 Wicketkeepers: क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अब कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। हाल ही में अबू धाबी में संपन्न हुए मिनी ऑक्शन और बड़ी ट्रेड डील्स के बाद सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी रणनीतियां बना ली है। इस रणनीति में सभी टीमों ने विकेटकीपिंग के विभाग में ज्यादा जोर दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से लेकर मुंबई इंडियंस (MI) तक, कई टीमों ने विकेटकीपिंग के रोल के लिए नए चेहरों और अनुभवी दिग्गजों पर भरोसा जताया है। आइये जानते है हर टीम के विकेटकीपर के बार में।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इस बार विकेट के पीछे बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बार धोनी की जगह राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर आए संजू सैमसन विकेट के पीछे नजर आ सकते है। अगर ऐसा होता है तो 44 वर्षीय धोनी 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप खेलते हुए नजर आएंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विकेटकीपर के लिए एक बार फिर से जितेश शर्मा पर भरोसा जताया है, साथ ही उनके टीम में विदेशी विकल्प के रूप में फिल साल्ट मौजूद है अब देखना है की विकेट के पीछे की जिम्मेदारी किसे मिलती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस बार मिनी ऑक्शन में न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज फिन एलन पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। जिसका साफ मतलब है की इस बार कोलकाता के लिए विकेटकीपर के रूप में फिन एलन दिख सकते है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास एक अनुभवी विकेटकीपर मौजूद है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर से दर्शकों को विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालते हुई नजर आएंगे। इस बार LSG के पास विकेटकीपर के बैकअप के तौर पर टीम के पास जोश इंग्लिस और निकोलस पूरन जैसे शानदार विकल्प मौजूद हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास भी पिछले साल की तरफ एक अनुभवी विकेटकीपर मौजूद है। साथ ही इसके पास एक युवा विकेटकीपर का भी विकल्प है। दिल्ली के लिए केएल राहुल दस्ताने पहनते नजर आएंगे। दिल्ली के पास विकेटकीपर के बैकअप के रूप में अभिषेक पोरेल का बेहतरीन विकल्प मौजूद है।

मुंबई इंडियंस (MI) ने मिनी ऑक्शन में अनुभवी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक अपनी टीम में शामिल कर के यह संकेत दे दिया है की इस बार विकेटकीपर की जिम्मेदारी क्विंटन डी कॉक के कंधो पर होगी। बैकअप के तौर पर टीम के पास रयान रिकलटन जैसा एक बेहतरीन विकल्प भी उपलब्ध है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन के रूप में दो शानदार विकल्प हैं, जिसमे ईशान किशन के कीपिंग करने की संभावना अधिक है।

गुजरात टाइटंस (GT) ने पिछले साल की तरह जोस बटलर विकेटकीपर के रूप में मौजूद है। जो इस बार भी विकेट के पीछे नजर आने वाले है। साथ ही टीम ने बैकअप विकेटकीपर के रूप में अनुज रावत और कुमार कुशाग्र को भी टीम में शामिल किया है।

पंजाब किंग्स (PBKS) ने पिछले साल के हीरो प्रभसिमरन सिंह पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। जो हमें एक बार फिर से विकेटकीपर के रूप में नजर आने वाले है।

राजस्थान रॉयल्स (RR) में संजू सैमसन के जाने के बाद विकेट के पीछे की जिम्मेदारी भारतीय युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के हाथों में होगी।

Predicted IPL 2026 Wicket Keepers For All 10 Teams

टीम

मुख्य विकेटकीपर

अन्य विकल्प/बैकअप

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन

एम.एस. धोनी, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल

मुंबई इंडियंस (MI)

क्विंटन डी कॉक

रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

जितेश शर्मा

फिल साल्ट, जॉर्डन कॉक्स

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

फिन एलेन

टिम सीफर्ट, तेजस्वी दाहिया

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

ऋषभ पंत (कप्तान)

निकोलस पूरन, जोश इंगलिस, मुकुल चौधरी

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

केएल राहुल

अभिषेक पोरेल, बेन डकेट

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

हेनरिक क्लासेन

ईशान किशन, सलील अरोड़ा

गुजरात टाइटंस (GT)

जोस बटलर

अनुज रावत, कुमार कुशाग्र

पंजाब किंग्स (PBKS)

प्रभसिमरन सिंह

विष्णु विनोद

राजस्थान रॉयल्स (RR)

ध्रुव जुरेल

डोनोवन फरेरा

इन बदलावों के साथ आईपीएल 2026 का यह सीजन न केवल बल्ले और गेंद बल्कि विकेट के पीछे की चुस्ती-फुर्ती के लिए भी यादगार होने वाला है।

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!