Back to News

Mitchell Starc Test Record: मिचेल स्टार्क ने तोड़ा वसीम अकरम का रिकॉर्ड, बने नंबर 1 लेफ्ट-आर्म तेज़ गेंदबाज़

Most Successful Left-Arm Test Pacer: ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। मिचेल स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज बन गए हैं और इस शानदार उपलब्धि के साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Mitchell Starc Test Record: मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ गाबा (ब्रिसबेन) में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने दूसरे एशेज टेस्ट की पहली पारी में घातक गेंदबाज़ी करते हुए 6 विकेट झटके और इसी दौरान उनका विकेटों का आंकड़ा 415 पर पहुंच गया, जिससे वह बाएं हाथ के पेसरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि 102 टेस्ट में हासिल की, जो अकरम (Wasim Akram) से तेज है, जिन्होंने 104 टेस्ट में 414 विकेट हासिल किए थे।

इसके साथ ही मिचेल स्टार्क पिंक-बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए है। स्टार्क डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 83 विकेट ले चुके है जो की दुनिया के किसी भी बॉलर द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं।

स्टार्क अब ऑल-टाइम टेस्ट विकेट लिस्ट में भी टॉप 20 के अंदर पहुंच गए हैं और उनके निशाने पर अब Shaun Pollock और Harbhajan Singh जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड हैं। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन से साफ दिख रहा है कि यह लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट में कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है।

Highest Wicket-Taker by a Left-Arm Quick in Test History


रैंक

गेंदबाज़ का नाम

देश

टेस्ट विकेट

1

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया

415+

2

वसीम अकरम

पाकिस्तान

414

3

चामिंडा वास

श्रीलंका

355

4

ट्रेंट बोल्ट

न्यूज़ीलैंड

317

5

ज़हीर ख़ान

भारत

311


Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!