Back to News

माइकल वॉन की भविष्यवाणी: 2027 में टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का 'अटूट' टेस्ट रिकॉर्ड!

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों के बीच सोशल जंग शुरू हो गयी है।

माइकल वॉन का मानना है कि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के सबसे ज्यादा रन (15,921 रन) और सबसे ज्यादा (51 शतक) शतकों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने की पूरी क्षमता रखते हैं।

वॉन ने ये भविष्वाणी हाल ही में सिडनी में एशेज सीरीज के दौरान रूट (Joe Root) के शानदार प्रदर्शन और उनके 41वें टेस्ट शतक के बाद किया। वॉन का कहना है कि अगर रूट अपनी फिटनेस और खेल के प्रति जुनून को इसी तरह बरकरार रखते है, तो वह साल 2027 तक 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के दोनों रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।

माइकल वॉन ने एक खेल वेबसाइट (Cricbuzz) से बात करते हुए कहा कि रूट इस समय जिस लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा, "जो रूट खेल को बहुत प्यार करते हैं और वह पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक की तरह जल्दी संन्यास नहीं लेंगे, बल्कि जेम्स एंडरसन की तरह अपने 40 के उम्र तक खेल सकते हैं।

" वॉन ने भविष्यवाणी की कि 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के दौरान रूट वह मुकाम हासिल कर सकते हैं जो अब तक किसी गैर-भारतीय बल्लेबाज के लिए असंभव रहा है।

आंकड़ों की बात करें तो जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। सचिन तेंदुलकर के 15,921 रनों के मुकाबले रूट अब 14,000 रनों के बेहद करीब हैं और दोनों के बीच अब लगभग 2,000 रनों का ही फासला रह गया है।

2021 के बाद से रूट ने जिस औसत से रन बनाए हैं और जिस तरह शतकों की झड़ी लगाई है, उसने न केवल रिकी पोंटिंग और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है, बल्कि सचिन के 51 शतकों के रिकॉर्ड के लिए भी खतरा पैदा कर दिया है।

हालांकि, कई विशेषज्ञ मानते हैं कि उम्र और फिटनेस इस लंबे सफर में सबसे बड़ी चुनौती होगी, लेकिन वॉन का मानना है की रूट टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज बन चुके है।

Sachin vs Joe Root Career Test Statistics (as of January 6, 2026)

Statistic

Sachin Tendulkar (India)

Joe Root (England)

Matches

200

163

Innings

329

297

Total Runs

15,921

13,937

Batting Average

53.78

51.23

Centuries (100s)

51

41

Half-Centuries (50s)

68

66

Highest Score

248*

262

Career Span

1989–2013

2012–Present


Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!