Back to News

IPL 2026 MI vs RCB: वानखेड़े में RCB का 'विराट' धमाका, मुंबई इंडियंस को उनके घर में 18 रनों से हराया

MI vs RCB Match Highlights: IPL 2026 का 20वां मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं था। 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में पांच बार की चैंपियन Mumbai Indians (MI) और Royal Challengers Bengaluru (RCB) के बीच एक हाई-वोल्टेज मैच खेला गया। इस रोमांचक भिड़ंत में बेंगलुरु ने मुंबई को 18 रनों से शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

Toss: टॉस का बॉस और पिच का मिजाज

मैच की शुरुआत में मुंबई के कप्तान Hardik Pandya ने टॉस जीता और वानखेड़े की चेजिंग हिस्ट्री को देखते हुए पहले गेंदबाजी (Bowl First) करने का फैसला किया। हालांकि, बेंगलुरु के बल्लेबाजों के इरादे कुछ और ही थे। Pitch Report के अनुसार, मैदान पर हल्की घास थी जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई।

RCB की बैटिंग: Phil Salt और Virat Kohli का तूफान

बेंगलुरु (MI vs RCB) की ओर से ओपनिंग करने आए Phil Salt और Virat Kohli ने आते ही मुंबई के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। Phil Salt ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 36 गेंदों में 78 रन ठोक दिए, जिसमें 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

उनका साथ Virat Kohli ने ने दिया उन्होंने संभलकर खेलते हुए 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इसके बाद मिडल ऑर्डर में कप्तान Rajat Patidar ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 20 गेंदों में 53 रन बनाए।

पारी के अंत में Tim David के 34 रनों की मदद से RCB ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह मुंबई के खिलाफ RCB का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

MI की गेंदबाजी: बुमराह और बोल्ट भी बेअसर

मुंबई के प्रमुख गेंदबाज आज काफी महंगे साबित हुए। Jasprit Bumrah ने अपने 4 ओवरों में 35 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। Trent Boult और Hardik Pandya को 1-1 सफलता तो मिली, लेकिन उन्होंने क्रमशः 50 और 39 रन लुटाए।

MI की बैटिंग और चेस (The Run Chase)

241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। स्टार बल्लेबाज Rohit Sharma 19 रन बनाकर 'रिटायर्ड हर्ट' होकर वापस लौट गए, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा। इसके बाद Ryan Rickelton भी 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मिडल आर्डर में Suryakumar Yadav (33 रन) और Hardik Pandya (40 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन बढ़ते रन-रेट के दबाव में वे अपनी पारी लंबी नहीं कर सके।

Sherfane Rutherford ने अंत में 31 गेंदों में 71 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन वह टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी और 18 रनों से मैच हार गई

RCB की घातक बॉलिंग: सुयश शर्मा का जादू

RCB (MI vs RCB) की जीत में स्पिनर Suyash Sharma का बड़ा हाथ रहा, जिन्होंने अहम मौकों पर 2 विकेट चटकाए। Krunal Pandya ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 26 रन दिए और 1 विकेट लिया। Jacob Duffy और Rasikh Salam को भी 1-1 विकेट मिला।

मुंबई इंडियंस के लिए यह हार काफी निराशाजनक है क्योंकि यह इस सीजन में उनकी लगातार तीसरी हार है, जबकि RCB ने इस जीत के साथ Points Table में लंबी छलांग लगाई है।

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!