Back to News

IPL MI vs KKR: वानखेड़े में रोहित-रिकेल्टन का तूफ़ान, मुंबई इंडियंस ने KKR को 6 विकेट से रौंदा!

MI vs KKR Match Highlights: टाटा आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में एक बार फिर से दर्शकों को रनों का हाई-वोल्टेज ड्रामा वाला मुकाबला देखने को मिला। घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का आगाज़ जीत के साथ किया।

221 रनों के विशाल लक्ष्य को मुंबई ने 5 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। यह मुंबई इंडियंस की आईपीएल में सबसे बड़ी चेस है। साथ ही 13 साल बाद मुंबई की टीम ने आईपीएल का अपना पहला मुकाबला अपने नाम किया है।

KKR की आतिशी बल्लेबाजी: रहाणे और रघुवंशी की फिफ्टी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता टीम की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार रही। टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने फिन एलन के साथ मिलकर मुंबई के गेंदबाजों को जमकर धुनाई की। रहाणे ने क्लासिक बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए मात्र 40 गेंदों में 67 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

रहाणे के आउट होने के बाद युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने टीम को पारी को संभालते हुए 29 गेंदों में 51 रन ठोककर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुँचाया। पारी के अंत में रिंकू सिंह के ताबरतोड़ 33* रनों की कैमियो की बदौलत KKR ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 39 रन देकर 3 विकेट झटके।

मुंबई की पलटवार: 'हिटमैन' और रिकेल्टन की 'पावर' पारी

इतने बड़े रन चेस में टीम को एक ताबड़तोड़ शुरुआत की जरुरत होती है। जो की मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने बखूबी से किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के ओपनर्स रोहित और रिकेल्टन ने वानखेड़े के मैदान में छक्कों की बरसात कर दी।

रोहित शर्मा ने विंटेज अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 38 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली जिसमे 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने भी रोहित की तरह ही धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 43 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी खेलकर KKR के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। रिकेल्टन ने इस पारी में 4 चौके और 8 छक्के लगाए।

रिकेल्टन और रोहित के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने मैच को पूरी तरह मुंबई की मुट्ठी में कर दिया। रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 8 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 16 रनों की पारी खेल कर मुकाबले को पूरी तरह से मुंबई के पाले में डाल दिया।

रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज के पार पहुँचा दिया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

KKR की तरह से सुनील नारायण ने शानदार गेंदबाजी की उन्होंने 3 ओवर्स में 30 रन देखकर 1 विकेट अपने नाम किया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है और पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर आ गयी है।

Check Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians Match Scorecard


Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!