Back to News

RR vs RCB Match Prediction: गुवाहाटी में आज 'रॉयल' जंग; राजस्थान के 'रजवाड़े' या बेंगलुरु के 'शूरवीर', कौन मारेगा बाजी?

RR vs RCB Live Score IPL 2026 April 10: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल, शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक अजेय रही हैं।

RR vs RCB मैच डिटेल्स

  • मैच: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 16

  • वेन्यू: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

  • तारीख और समय: 10 अप्रैल, शाम 7:30 PM (IST)

  • लाइव स्कोर: आप cricinnings.in पर पल-पल की अपडेट देख सकते हैं।

RR vs RCB पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजी करना बहुत ही आसान माना जाता है। यहाँ की पिच सपाट है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे यहाँ बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। लेकिन नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है जिससे सलामी बल्लेबाजों को बच कर रहना होगा।

इस समय गुवाहाटी में बारिश का मौसम चल रहा है जिसके चलते पिच में नमी होने के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ओस (Dew) की भूमिका को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। यहाँ का औसत स्कोर 180-185 के आसपास रहता है।

RR vs RCB हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head-to-Head)

अगर हम आईपीएल में दोनों टीमों के बीच हेड-to-हेड रिकॉर्ड की बात करे तो इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए है जिसमे से 17 मुकाबलों में RCB ने बाजी मारी है वही राजस्थान को 14 मुकाबलों में जीत मिली है और 03 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं आया है।

RR vs RCB संभावित प्लेइंग XI (Probable XI)

राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (wk), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। (इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (wk), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। (इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)

RR vs RCB मैच प्रेडिक्शन (Match Prediction)

RR vs RCB Who Will Win: राजस्थान रॉयल्स अपने होम ग्राउंड (गुवाहाटी) का फायदा उठाना चाहेगी। उनके सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं। वहीं, बेंगलुरु की टीम विराट कोहली और रजत पाटीदार के दम पर मजबूत दिख रही है।

कौन जीतेगा आज का मैच? विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी लाइनअप (जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर) आरसीबी की तुलना में थोड़ी अधिक संतुलित लग रही है। हालांकि, चेज़ करते समय बेंगलुरु की टीम खतरनाक साबित हो सकती है। मुकाबला 50-50 का है, लेकिन घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना थोड़ी अधिक है।


IPL Live Score Today 2026 April 10 RR vs RCB Score की हर अपडेट के लिए cricinnings.in के साथ जुड़े रहें।


Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!