Back to News

IPL 2026 RCB vs SRH: बेंगलुरु का 'विराट' आगाज! कोहली और पडिक्कल के तूफान में उड़ा हैदराबाद, RCB की 6 विकेट से धमाकेदार जीत

IPL 2026 RCB vs SRH Match Highlights: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।

आईपीएल 2026 के पहले ही मैच दर्शकों को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रनों की जबरदस्त बारिश देखने को मिली। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB ने मात्र 15.4 ओवर में ही मैच जीतकर यह साबित कर दिया कि वो इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार हैं।

ईशान किशन की मेहनत पर फिरा पानी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। जैकब डफी ने पावरप्ले में ही घातक गेंदबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड को पवेलियन भेज दिया। हालांकि, कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 38 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुँचाया।

अनिकेत वर्मा ने भी अंत में 18 गेंदों में 43 रनों का उपयोगी योगदान दिया, जिससे SRH ने 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। RCB के लिए जैकब डफी 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए और हैदराबाद की कमर ही तोड़ दी।

कोहली और पडिक्कल का 'पावर-पैक' शो

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB के लिए फिल साल्ट जल्दी आउट हो गए, लेकिन उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। देवदत्त पडिक्कल ने पहली ही गेंद से आक्रमक खेल का प्रदर्शन करते हुई मात्र 26 गेंदों में 61 रन (7 चौके, 4 छक्के) की शानदार पारी खेली।

पडिक्कल का साथ विराट कोहली ने बहुत ही बखूबी से दिया। दोनों के बीच हुई आक्रामक साझेदारी ने मैच को एकतरफा कर दिया। पडिक्कल के आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रनों की कैमियो पारी खेली।

अंत में कोहली ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए टीम को 26 गेंद शेष रहते ही जीत दिला दी। टीम के लिए विराट ने शानदार खेल दिखाते हुई 38 गेंदों में 69* रन (5 चौके, 5 छक्के) की नाबाद पारी खेली। जैकब डफी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए Man of the Match का अवार्ड दिया गया।

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। 202 रनों के विशाल लक्ष्य को महज 15.4 ओवर में हासिल करने की वजह से RCB का नेट रन रेट (NRR) काफी मजबूत हो गया है।

स्थान

टीम

मैच

जीत

हार

अंक

नेट रन रेट (NRR)

1

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

1

1

0

2

+2.907

2

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

0

0

0

0

0.000

3

मुंबई इंडियंस (MI)

0

0

0

0

0.000

4

राजस्थान रॉयल्स (RR)

0

0

0

0

0.000

5

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

0

0

0

0

0.000

6

गुजरात टाइटंस (GT)

0

0

0

0

0.000

7

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

0

0

0

0

0.000

8

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

0

0

0

0

0.000

9

पंजाब किंग्स (PBKS)

0

0

0

0

0.000

10

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

1

0

1

0

-2.907


Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!