Back to News

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, Mitchell Starc शुरुआती मैचों से बाहर

Mitchel Starc Injury Update IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज़ से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए एक बड़ी चिंता वाली खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट (Workload Management) नीति के तहत यह फैसला लिया है, ताकि उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय सीजन के लिए फिट रखा जा सके।

cricket.com.au और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 36 वर्षीय स्टार्क की वापसी उनके ‘रिटर्न-टू-प्ले’ प्रोटोकॉल पर निर्भर करेगी। मेडिकल और फिटनेस टीम आने वाले हफ्तों में उनकी स्थिति की समीक्षा करेगी, जिसके बाद ही उनके IPL में शामिल होने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

स्टार्क के इस फैसले के पीछे उनका हालिया व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। उन्होंने हाल ही में एशेज सीरीज के सभी मुकाबलों में हिस्सा लिया था और इसके बाद बिग बैश लीग (BBL) में भी खेलते नजर आए थे।

हालांकि स्टार्क पहले ही अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन टेस्ट और वनडे में वह अब भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं।

आने वाले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया को भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कई महत्वपूर्ण सीरीज खेलनी हैं, जिसमें टेस्ट क्रिकेट का भारी शेड्यूल शामिल है। इसके अलावा 2027 वनडे वर्ल्ड कप भी टीम की प्राथमिकता में है।

इसी व्यस्त कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने तेज गेंदबाजों को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 मेगा ऑक्शन में स्टार्क को ₹11.75 करोड़ में खरीदा था और उनसे नए सीजन में गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की उम्मीद थी।

उनकी गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी शुरुआती मैचों में कमजोर पड़ सकती है।

केवल स्टार्क ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बहार हो चुके है।

वहीं, तेज गेंदबाज नाथन एलिस पहले ही हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं। इससे ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक के साथ-साथ IPL फ्रेंचाइजी की चिंताएं और बढ़ गई हैं।

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!