IPL Auction 2026 Date: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के अगले सीजन, IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी (Mini Auction 2026) की तारीख और जगह का ऐलान हो गया है।
इस बार की नीलामी भारत के बाहर अबू धाबी (Abu Dhabi) में होगी। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने घोषणा की है कि यह रोमांचक ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को यूएई के अबू धाबी स्थित एतिहाद एरिना (Etihad Arena) में आयोजित किया जाएगा।
यह तीसरी बार होगा जब आईपीएल ऑक्शन भारत के बाहर हो रहा है। मिनी ऑक्शन के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन (Retain) और रिलीज़ (Release) किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जमा कर दी है।
ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? (IPL 2026 Total Slots and Purse)
इस बार की नीलामी में टीमों के पास कुल 77 खिलाड़ियों (Total 77 Slots) को खरीदने का मौका होगा। इनमें से 27 स्लॉट्स (Overseas Slots) विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली हैं। सभी 10 टीमों को मिलाकर इस ऑक्शन में कुल 237 करोड़ रुपये (Total Purse 237 Crore) खर्च किए जाएंगे।
नीलामी पूल में लौटे ये बड़े विदेशी सितारे
रिटेंशन के बाद कई बड़े और महंगे विदेशी खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज़ कर दिया है। अब ये सितारे नीलामी पूल में उतरेंगे, जिन पर टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं:
आंद्रे रसेल (Andre Russell)
रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra)
डेव्हन कॉनवे (Devon Conway)
ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)
लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone)
वणिंदो हसरंगा (Wanindu Hasaranga)
IPL 2026: किस टीम के पास कितना पैसा और कितने खाली स्लॉट? (Team Wise Purse Balance)
टीम का नाम (IPL Team Name) | बाकी पर्स (₹ करोड़ में) | खाली स्लॉट (Total Slots) | विदेशी स्लॉट (Overseas Slots) |
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 64.3 | 13 | 6 |
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 43.4 | 9 | 4 |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 25.5 | 10 | 2 |
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 22.95 | 6 | 4 |
दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 21.8 | 8 | 5 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | 16.4 | 8 | 2 |
राजस्थान रॉयल्स (RR) | 16.05 | 9 | 1 |
गुजरात टाइटंस (GT) | 12.9 | 5 | 5 |
पंजाब किंग्स (PBKS) | 11.5 | 4 | 2 |
मुंबई इंडियंस (MI) | 2.75 | 5 | 1 |
इस मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स (Highest Purse) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास है उनके पर्स में 64.3 करोड़ रुपये हैं, जिससे वह ऑक्शन में मनचाहे खिलाड़ियों को खरीद सकते है। वही इस ऑक्शन में सबसे कम पर्स (Lowest Purse) लेकर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ऑक्शन टेबल पर बैठेगी। मुंबई के पर्स में मात्र 2.75 करोड़ रुपये ही बचे है। अब देखना है की मुंबई इंडियंस इतने कम पैसो में किस अहम खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल कर पाती है।
IPL 2026 ऑक्शन से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब (Questions & Answers)
प्रश्न 1: एक IPL टीम में अधिकतम कितने प्लेयर्स हो सकते हैं?
उत्तर: एक आईपीएल टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं।
प्रश्न 2: एक आईपीएल टीम में अधिकतम कितने विदेशी प्लेयर्स हो सकते हैं?
उत्तर: एक आईपीएल टीम अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी ही अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकती है।
प्रश्न 3: IPL 2026 ऑक्शन में कुल कितने स्लॉट्स के लिए बोली लगेगी?
उत्तर: आईपीएल 2026 ऑक्शन में सभी 10 टीमों के लिए कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदने के स्लॉट्स खाली हैं।
प्रश्न 4: IPL 2026 ऑक्शन में विदेशी प्लेयर्स के कितने स्लॉट्स खाली हैं?
उत्तर: सभी टीमों को मिलाकर कुल 27 विदेशी प्लेयर्स के स्लॉट्स खाली हैं।
प्रश्न 5: IPL 2026 ऑक्शन कब होगा?
उत्तर: बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से बताया है कि आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर, 2025 को होगा।
प्रश्न 6: IPL 2026 ऑक्शन कहां पर होगा?
उत्तर: आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन अबू धाबी (Abu Dhabi) में होगा।

Comments (0)