IPL 2026 MI vs KKR 2nd Match Prediction: क्रिकेट के महाकुंभ IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार 29 March को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा।
इस घमासान मुकाबले में एक तरफ 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) है, तो दूसरी तरफ नए कप्तान और नए कलेवर के साथ उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)। दर्शकों के बीच इस मैच को लेकर काफी उत्साह है। है की कौन सी टीम इस मुकाबले को अपने नाम करती है।
MI vs KKR Match-2 Match Details (मैच डिटेल्स)
मैच | मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 2 आईपीएल 2026 |
वेन्यू | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
तारीख और समय | 29 मार्च, शाम 7ः30 pm IST |
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार |
MI vs KKR Today Match पिच रिपोर्ट (Pitch Report): बल्लेबाजों की चांदी या गेंदबाजों का कहर?
वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। इस विकेट बॉल आसानी से बल्ले पर आती है। जिसके चलते इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। मैदान की छोटी बाउंड्री तेज आउटफील्ड के चलते इस मैदान पर हमेशा एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है।
रात के मैच में ओस (Dew) एक बड़ा फैक्टर हो सकता है। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। वानखेड़े में पहली पारी का औसत स्कोर 175-185 के बीच रहता है।
MI vs KKR Team इंजरी न्यूज़ (Injury Updates)
KKR के लिए बुरी खबर: कोलकाता की टीम चोटों से जूझ रही है। उनके मुख्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नवदीप सैनी और सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया गया है। मथीशा पथिराना भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।
MI के लिए राहत: मुंबई के लिए अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं और मैच के लिए उपलब्ध हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम काफी संतुलित नजर आ रही है।
मैच के 'Key Players' (जिन पर रहेंगी सबकी नज़रें)
हार्दिक पांड्या (MI): कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच पलट सकते हैं।
रोहित शर्मा (MI): 'हिटमैन' का फॉर्म मुंबई के लिए सबसे अहम होगा।
सुनील नरेन (KKR): कोलकाता के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी, जो ओपनिंग में विस्फोटक बल्लेबाजी और कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
रिंकू सिंह (KKR): मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी एक बार फिर रिंकू के कंधों पर होगी।
जसप्रीत बुमराह (MI): डेथ ओवर्स में बुमराह की यॉर्कर KKR के लिए बड़ी चुनौती होगी।
एमआई बनाम केकेआर प्लेइंग 11 2026
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शर्फ़ेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार / मयंक मारकंडे (इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): टिम सीफर्ट, फिन एलन (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोरा, वरुण चक्रवर्ती, नवदीप सैनी / कार्तिक त्यागी (इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक)
MI vs KKR Dream11 Fantasy Team Prediction
विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, फिन एलन।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), रिंकू सिंह।
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, सुनील नरेन (कप्तान), कैमरून ग्रीन।
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, ट्रेंट बोल्ट।
MI vs KKR आज का मैच कौन जीतेगा? (Match Prediction)
आंकड़ों की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है। दोनों के बीच हुए 35 मैचों में से मुंबई ने 24 जीते हैं, जबकि KKR सिर्फ 11 जीत पाई है। अपने होम ग्राउंड (वानखेड़े) और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के कारण मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना 60-65% है। हालांकि, KKR के पास स्पिन का जादू है जो मैच का पासा पलट सकता है।
MI vs KKR 2nd Match Indian Premier League Live Score, Commentary, Scorecard

Comments (0)