Back to News

Eden Gardens में LSG का कमाल! KKR को उन्हीं के घर में 3 विकेट से हराया — Mukul Choudhary की तूफानी पारी ने पलटा मैच

IPL 2026 KKR vs LSG Match Highlights: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 15वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। Kolkata Knight Riders (KKR) और Lucknow Super Giants (LSG) के बीच यह महामुकाबला 9 अप्रैल को कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens स्टेडियम में खेला गया। आखिरी गेंद तक चले इस मैच में लखनऊ ने बाजी मारी और कोलकाता के प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया।

टॉस का फैसला और पिच का मिजाज

मैच (KKR vs LSG) की शुरुआत में लखनऊ के कप्तान Rishabh Pant ने टॉस जीता (Toss Won) और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ईडन गार्डन की पिच पर नमी को देखते हुए यह फैसला सही लग रहा था। कोलकाता की टीम, जिसकी कमान Ajinkya Rahane संभाल रहे थे, पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी (KKR Batting)

KKR की शुरुआत औसत रही। सलामी बल्लेबाज फिन एलन सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद कप्तान Ajinkya Rahane (41 रन-24 गेंदों में, 3 चौके, 2 छक्के, strike rate 170+) और युवा Angkrish Raghuvanshi (45 रन) ने पारी को संभाला। इन दोनों ने Powerplay के बाद संभलकर बल्लेबाजी की और स्कोर को आगे बढ़ाया।

अंत के ओवरों में Rovman Powell ने 24 गेंदों में 39 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, जबकि Cameron Green ने 32 रनों का योगदान दिया। निर्धारित 20 ओवरों में कोलकाता ने 4 विकेट खोकर 181/4 का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। KKR की innings में कुल 18 चौके और 7 छक्के लगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी (LSG Bowling)

लखनऊ की तरफ से गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ पर बॉलिंग की। Mohammad Shami (4 ओवरों में सिर्फ 27 रन दिए) ने किफायती गेंदबाजी की, जबकि Digvesh Rathi ने 25 रन देकर 1 विकेट झटका। स्पिनर एम सिद्धार्थ को भी एक सफलता मिली। हालांकि, डेथ ओवरों में केकेआर के बल्लेबाजों ने Boundaries की झड़ी लगा दी जिससे स्कोर 180 के पार पहुँच गया।

लखनऊ की रोमांचक रन चेज (The Run Chase)

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज Aiden Markram और Mitchell Marsh जल्दी ही पवेलियन लौट गए। Aiden Markram ने 15 गेंदों में 22 रन बनाए। इसके बाद मैदान पर कप्तान Rishabh Pant आए।

वो भी आज के मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 9 रन बना कर पवेलियन की ओर लौट गए। एक समय लखनऊ की टीम 139/7 पर संघर्ष कर रही थी और ऐसा लग रहा था कि कोलकाता यह मैच आसानी से जीत लेगी।

Ayush Badoni ने 54 रनों (7 चौके और 2 छक्के) की शानदार पारी खेलकर उम्मीद जगाए रखी थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद दबाव बढ़ गया। लेकिन जब जीत नामुमकिन लग रही थी, तब Mukul Choudhary ने मोर्चा संभाला।

मुकुल ने महज 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के (Sixes) जड़े। Mukul ने Avesh Khan के साथ मिलकर 8वीं विकेट के लिए आखिरी 4 ओवरों में 54 रनों की partnership कर के टीम को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।

KKR की Bowling — कोशिश नाकाफ़ी रही

KKR की तरफ से Sunil Narine सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ की जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 3.25 economy rate से 13 रन देकर 1 wicket लिया। साथ में Vaibhav Arora ने 4 ओवरों में 38 रन देकर 2 wickets लिए और लेफ्ट आर्म स्पिनर Anukul Roy ने भी 4 ओवरों में 32 रन देकर 2 wickets चटकाए।

Check Full Scorecard - Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Match Scorecard

IPL 2026 Points Table Today Match

इस हार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का अपने होम ग्राउंड पर जीतने का सपना अधूरा रह गया, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 अंक हासिल कर के पॉइंट्स टेबल (Points Table) में पाँचवे पायदान पर पहुँच गयी है। और कोलकाता 1 पॉइंट्स के साथ 9 पायदान पर है।

Who is Mukul Choudhary? IPL 2026 का वो नया 'सिक्सर किंग' जिसने ईडन गार्डन्स में मचाई तबाही!

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!