Back to News

IPL 2026 CSK vs DC Highlights: चेपक में आया संजू सैमसन का तूफान, चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से दी करारी शिकस्त!

IPL 2026 Match 18 CSK vs DC: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला (CSK vs DC) शनिवार, 11 अप्रैल को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (Chepauk Stadium) में खेला गया। इस हाई-वोल्टेज मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 23 रनों से हराकर इस सीजन की एक यादगार जीत दर्ज की।

टॉस और पहली पारी (Toss & 1st Innings)

मैच की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के पक्ष में रही। कप्तान Axar Patel ने टॉस जीता और पिच की नमी को देखते हुए पहले गेंदबाजी (Bowling) करने का फैसला किया। हालांकि, चेन्नई के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया।

संजू सैमसन का 'महाशतक' (Sanju Samson's Masterclass)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs DC) के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम को तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों पर 62 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन लम्बे शार्ट खेले के चक्कर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 15 रन के स्कोर में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को अपना विकेट दे बैठे। कप्तान के आउट होने के बाद संजू और Ayush Mhatre ने चेन्नई की पारी को आगे बढ़ाया।

चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने अपनी क्लास दिखाते हुए दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। सैमसन ने मात्र 56 गेंदों में 205.35 के स्ट्राइक रेट से 115 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन का यह पहला शतक है। शुरुआती तीन मैचों में फ्लॉप होने के बाद चौथे मैच में उन्होंने शानदार वापसी की और 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। बता दे की संजू के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक है।

संजू का साथ युवा सनसनी Ayush Mhatre ने बखूबी निभाया। म्हात्रे ने 36 गेंदों में 59 रनों की आक्रामक पारी खेली। पारी के अंत में शिवम दुबे ने 10 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए। जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली (CSK vs DC) की ओर से कप्तान अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे पटेल ने 4 ओवर में 39 रन देखर 1 विकेट अपने नाम किया।

दिल्ली कैपिटल्स का पलटवार और संघर्ष (The Run Chase)

213 रनों के विशाल Target का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत काफी तेज रही। पथुम निसंका (41 रन) और केएल राहुल (18 रन) ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया, लेकिन मिडिल ओवर्स में टीम बिखर गई।

दिल्ली की ओर से Tristan Stubbs ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी और मैच 23 रनों से हार गई।

जेमी ओवरटन की घातक गेंदबाजी (Jamie Overton's Spell)

चेन्नई की जीत के असली हीरो Jamie Overton रहे। उन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से दिल्ली के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। ओवरटन ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 18 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटके। अंजबकि खलिल अहमद, गुरजपनीत सिंह और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला। जबकि अंशुल कंबोज ने 3 विकेट झटके।

Brief scores:Chennai Super Kings 212/2 in 20 overs [Sanju Samson 115* (56), Ayush Mhatre 59 (36); Axar Patel 1-39] beat Delhi Capitals 189 in 20 overs [Tristan Stubbs 60 (38), Pathum Nissanka 41 (24); Jamie Overton 4-18, Anshul Kamboj 3-35] by 23 runs. Check Full Scorecard

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!