IND vs NZ T20 World Cup Final Highlights: टीम इंडिया ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्रिकेट जगत में उनसे बेहतर कोई टीम नहीं है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
भारतीय टीम ने रचा इतिहास
भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर एक इतिहास रच दिया। टीम इंडिया दुनिया के पहली ऐसी टीम है जिसने 3 बार टी20 वर्ल्ड जीता है। इससे पहले वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड जीता है। टीम इंडिया ने 2007, 2024 और अब 2026 का खिताब जीता है। और इसके साथ ही टीम इंडिया ने एक और इतिहास बना दिया भारतीय टीम पहली ऐसी टीम है जिसने लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। साथ ही अपने होम ग्राउंड में जितने वाली पहली टीम बन गयी है।
अहमदाबाद में दिखा संजू और अभिषेक का तूफ़ान
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद से कीवी गेंदबाजों को धोना शुरू कर दिया।
आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अभिषेक शर्मा ने केवल 21 गेंदों पर 52 रन बनाकर कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उनके आउट होने के बाद ईशान किशन ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए 25 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए एक बार फिर से संजू सैमसन ने एक विस्फोटक पारी खेली। संजू ने महज 46 गेंदों में 89 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 8 छक्के शामिल थे।
संजू के आउट होने के बाद टीम के कप्तान आज के मुकाबले में 0 पर आउट हो गए। इसके बाद अंत में शिवम दुबे के 8 गेंदों पर नाबाद 26 रनों के कैमियो की बदौलत भारत का स्कोर 250 के पार पहुँचा।
बुमराह और अक्षर की फिरकी में उलझे कीवी
256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। अक्षर पटेल ने पहले ही ओवर में फिन एलन को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपनी सधी हुई गेंदबाजी से कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। बुमराह ने 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके।
न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट (52) और मिचेल सैंटनर (43) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन बढ़ते रन-रेट के आगे पूरी टीम 19 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई।
बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
हैट्रिक चैंपियन की राह: भारत (2007, 2024, 2026) अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है।
खिताब का बचाव: भारत पहली ऐसी टीम बनी जिसने सफलतापूर्वक अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव (Defend) किया है।
मेजबान की पहली जीत: भारत अपने ही घर में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला मेजबान देश बना।
पीएम मोदी और दिग्गजों ने दी बधाई
इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा, "शानदार जीत! टीम इंडिया ने अपनी मेहनत और कौशल से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।" वहीं सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने भी सोशल मीडिया पर टीम की जमकर सराहना की।
जसप्रीत बुमराह को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जबकि संजू सैमसन को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब मिला।
Brief Scores: India 255/5 in 20 overs (Sanju Samson 89, Ishan Kishan 54, Abhishek Sharma 52; James Neesham 3-46) beat New Zealand (Tim Seifert 52; Jasprit Bumrah 4-15) by 96 runs

Comments (0)