Back to News

IND vs SA 1st T20 Highlights: भारतीय गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीका ने टेके घुटने, माथे पर लगा बड़ा 'कलंक', हार्दिक पांड्या का दमदार प्रदर्शन

India vs South Africa 1st T20I Highlights: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए ने पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को टीम इंडिया ने 101 रनों से हरा दिया है। कटक में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 175 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पानी मानते नजर आई और पूरी टीम केवल 74 रनों पर ढेर हो गई।

यह अफ्रीकी टीम के माथे पर कलंक है, क्योंकि उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह सबसे लोएस्ट स्कोर है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पाँच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। (Full Scorecard)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पाँच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को Barabati Stadium, Cuttack में खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।

पहले बल्लेबजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में टीम के उपकप्तान शुभमन गिल पारी की दूसरी ही गेंद पर अपना विकेट गवा दिया। इसके बाद टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी जल्द ही पवेलियन की ओर लौट चले।

टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं पाया। सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आज के मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। फिर इसके बाद मैदान पर एक लम्बे अंतराल के बाद हार्दिक पांड्या बैटिंग करने उतरे। जिस पिच पर टीम इंडिया के शुरुआती बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए थे वही, हार्दिक पांड्या ने अपने बल्ले से उन्ही गेंदबाजों की जमकर धुलाई की।

हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रनों की तूफानी पारी खेलकर दिखा दिया की क्यों उन्हें अभी भी टी20 का सबसे बेहतरीन आल-राउंडर कहते है। जहाँ एक समय टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर में 80/4 था, लेकिन यहां से हार्दिक ने अपने बल्ले ने ऐसा कहर बरपाया कि अंतिम 8 ओवरों में टीम इंडिया ने 95 रन बना डाले। इस तरह भारतीय पारी 175 रनों पर समाप्त हुई।

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की पारी की बहुत ही ख़राब रही। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद एक-एक करके टीम के सभी बल्लेबाज पवेलियन की और लौटते हुई नजर आइए। टीम के लिए टॉप स्कोरर डेवाल्ड ब्रेविस रहे, जिन्होंने 22 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ चार खिलाड़ी ही रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। जिसके चलते टीम 12.3 ओवर्स में मात्र 74 रन ही बना सकी। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे। हार्दिक पांड्या को शानदार पारी के लिए Man of The Match के अवार्ड से नवाजा गया।

आज का मुकाबला बूम-बूम बुमराह के लिए बेहद खास रहा। जसप्रीत बुमराह ने आज के मुकाबले में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने में कामयाब रहे। आपको बता दे की अर्शदीप सिंह के बाद बुमराह केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज है जिन्होंने टी20 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लिए है।उनसे पहले अर्शदीप सिंह ऐसा कर चुके हैं, जिनके अभी 107 विकेट हैं।

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!