Back to News

ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की मांग, अब BCB के पास सिर्फ 2 रास्ते; 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नया मोड़

फरवरी 2026 से शुरू हो रहे ICC टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का मामला सुलझा नहीं है। दरअसल, बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर किए जाने के बाद से Bangladesh Cricket Board (BCB) International Cricket Council (ICC) से मांग कर रही है की 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के उनके मैच भारत से श्रीलंका में कराए जाए।

खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने भी कुछ मौकों पर इस बात पर जोर दिया था कि बांग्लादेश विश्व कप में खेलने के लिए भारत की यात्रा करने के लिए तैयार नहीं है। BCB अपने खिलाड़ियों के सुरक्षा को लेकर ये मांग कर रही है। लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश की इस मांग को खारिज कर दिया है और कहा है की भारत में सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है। जिसका मतलब है की आईसीसी बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने को तैयार नहीं है।

आईसीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिसे सुरक्षा का खतरा कहा जा सके। आईसीसी ने जांच में सुरक्षा का खतरा बिल्कुल ना के बराबर यानी (Low to Moderate) आंका है। बता दें कि ये किसी भी मैच के आयोजन के लिए सामान्य है। हालांकि, अभी आईसीसी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

मंगलवार (13 जनवरी 2026) को आईसीसी (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की उस मांग को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपने मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की बात कही थी। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है और भारत में खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा का कोई बड़ा खतरा नहीं है।

आईसीसी बांग्लादेश की मांग को इसलिए नहीं मान रही है क्योकि टूर्नामेंट के शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है और ट्रेवल, होटेल बुकिंग, खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के वीजा सभी का इंतजाम पहले ही हो चुका है।

अब इस पुरे कार्यक्रम में बदलाव करना लगभग असंभव है। अगर आईसीसी बांग्लादेश की मांग नहीं मानती है तो ऐसे में बांग्लादेश के पास सिर्फ 2 ऑप्शन ही बचते हैं। या तो बांग्लादेश तय शेड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट में खेले या फिर टूर्नामेंट से नाम वापस ले ले।

अगर बांग्लादेश इस टूर्नामेंट से नाम वापस लेती है तो आईसीसी को उनकी जगह किसी दूसरी टीम को शामिल करना पड़ेगा। बांग्लादेश के हटने से स्कॉटलैंड टीम की एंट्री हो सकती है।

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!