South Africa Squad for T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से खेले जाने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
इस युवा टीम में सबसे बड़ी खबर विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्हें 'बेबी एबी' के नाम से जाना जाता है का चयन है। ब्रेविस के साथ-साथ टीम में कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका और जेसन स्मिथ जैसे 7 खिलाड़ियों को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है।
टी20 विश्व कप 2026 के लिए चयनकर्ताओं ने टीम की कमान अनुभवी आल-राउंडर एडेन मार्करम की दी है। टीम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर के कंधों पर होगी। वही स्पिन विभाग की केशव महाराज संभालेंगे, जो की इंडिया और श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली विकेट पर अपनी गेंद से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते है। तेज गेंदबाजी की कमान रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और लुंगी एनगिडी के हाथों में रहेगी।
इस टीम में सबसे चौंकाने वाला फैसला रहा युवा विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का टीम में ना होना। इसके साथ ही घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले लेफ्ट हेंड बैट्समेन रिकलटन को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
दक्षिण अफ्रीकी पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता पैट्रिक मोरोनी ने कहा, 'हमें कुछ कड़े फैसले लेने पड़े, लेकिन हमें लगता है कि यह समूह सबसे मजबूत है और इसके पास भारत और श्रीलंका में सफल होने का पूरा मौका है। हमने एक विश्व स्तरीय टीम तैयार की है जिसमें खेल के कुछ बेहतरीन और सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ टी20 के कुछ उभरते हुए बेहतरीन युवा सितारे शामिल हैं।'"
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कागिसो रबाडा, जेसन स्मिथ।

Comments (0)