WPL 2026 Breaking News: अब बस कुछ ही दिनों में भारत में क्रिकेट का त्यौहार शुरू होने वाला है। लेकिन इसी बिच एक बड़ी खबर सामने आई है। जो की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए अच्छी नहीं है।
टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर और RCB की सबसे बड़ी मैच-विनर एलिस पैरी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है।
इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को भी एनाबेल सदरलैंड के रूप में बहुत बड़ा झटका लगा है। सदरलैंड ने भी निजी कारणों से नाम वापस ले लिया है। ये दोनों खिलाड़ी अपने-अपने टीम के लिए बहुत ही महत्पूर्ण खिलाड़ी थी। दोनों खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर मैच जीता सकती थी।
अब दोनों टीमों ने इनकी जगह नए खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। RCB ने भारतीय खिलाड़ी सयाली सतघरे को टीम में शामिल किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने सदरलैंड की जगह ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अलाना किंग को टीम में लिया है। अब देखना होगा की क्या ये दोनों खिलाड़ी एलिस पैरी और सदरलैंड की कमी को पूरा कर पाते है की नहीं।
पैरी का बाहर होना RCB की जीत की उम्मीदों के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। इस अनुभवी ऑलराउंडर ने 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था, जहाँ उन्होंने 9 मैचों में 69.40 की औसत से 347 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' जीती थी और साथ ही सात विकेट भी चटकाए थे, जिससे RCB को खिताब जीतने में बड़ी मदद मिली। यहाँ तक कि 2025 के सीजन में, जब RCB चोटों से जूझ रही थी, पैरी ने अपनी निरंतरता साबित की और आठ मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 372 रन बनाए। उनके इसी बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें इस सीजन के लिए 2 करोड़ रुपये में टीम में बरकरार (retain) रखा गया था।
दूसरी ओर, एनाबेल सदरलैंड का प्रदर्शन भी पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुँचाने में बेहतरीन रहा था। उन्होंने 7.57 की शानदार इकोनॉमी रेट से नौ विकेट लिए थे। अपनी साथी खिलाड़ी पैरी की तरह ही, सदरलैंड को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर रिटेन किया था।
इसके अलावा अमेरिका की तेज़ गेंदबाज़ तारा नॉरिस ने भी इस सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैचों में हिस्सा लेने की वजह से उन्होंने अपना नाम वापस लिया है। उनकी जगह UP Warriorz ने टीम में चार्ली नॉट को शामिल किया है।
आपको बता दे की WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिना पैरी के बेंगलुरु की टीम मुंबई के शेरों का सामना कैसे करती है।

Comments (0)