Back to News

U19 World Cup 2026: बीसीसीआई ने किया भारतीय टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे को मिली कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

Team India Squad for U19 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से सजी इस 15 सदस्यीय टीम की कमान मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। वहीं, टीम के उप-कप्तान की जिम्मेदारी विहान मल्होत्रा को दी गयी है। अगले साल होने वाले U19 World Cup 2026 की शुरुआत 15 जनवरी से होगी वही इसका फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा।

भारतीय चयनकर्ताओं ने इस बार टीम में कई उभरते हुए सितारों को मौका दिया है। आईपीएल 2025 की नीलामी में इतिहास रचने वाले 14 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है।

वैभव ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट और एशिया कप में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। टीम में विकेटकीपर के तौर पर अभिज्ञान कुंडू और हरवंश सिंह को शामिल किया गया है।

हालांकि, वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए थोड़ी चिंता की खबर भी है। टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और उप-कप्तान विहान मल्होत्रा फिलहाल कलाई की चोट से जूझ रहे हैं। जिसके चलते उन्हें वर्ल्ड कप से ठीक पहले होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रखा गया है।

बीसीसीआई के मुताबिक, ये दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु में रिहैब करेंगे और सीधे वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाया गया है।

आपको बता दे की टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में ग्रुप-A में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों से होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी।

भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और अब तक 5 बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। पिछले साल फाइनल में मिली हार को भुलाकर इस बार टीम इंडिया छठी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदान्त त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार

https://x.com/BCCI/status/2004919294917050599

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!