Back to News

साल 2025 में इन बल्लेबाजों ने मचाया तहलका: जो रूट और शुभमन गिल के नाम सबसे ज्यादा शतक, यशस्वी ने भी दी कड़ी टक्कर

Most Centuries in Year 2025: साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसका रहा जलवा? जो रूट और शुभमन गिल के बीच शतकों की जंग और यशस्वी जायसवाल का धमाकेदार प्रदर्शन। जानें सबसे ज्यादा शतक, रन और औसत के मामले में कौन से टॉप 5 बल्लेबाज रहे नंबर-1। आइये एक बार पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं।

5. टॉम लाथम (न्यूजीलैंड): न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज टॉम लाथम ने भी इस साल बहुत ही महत्पूर्ण पारिया खेली है। लाथम ने साल 2025 में में कुल 19 मुकाबलों में लगभग 50.00 की औसत से 792 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतकीय पारी खेली है।

4. यशस्वी जायसवाल (भारत): टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का यह साल बहुत ही अच्छा गया है। इस साल जायसवाल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपना जलवा दिखाया है। जायसवाल ने मात्र 14 मैचों में 85.71 औसत से 916 रन बनाए है । इस दौरान उन्होंने 4 शतकीय पारी खेली है।

3. शे होप (वेस्टइंडीज): कैरेबियाई बल्लेबाज शे होप इस साल सबसे ज्यादा शतक लगाने ने मामले में तीसरे स्थान पर हैं। होप ने इस साल रुट और गिल से ज्यादा मुकाबले खेले है। उन्होंने 42 मैचों में 41.90 की औसत से कुल 1760 रन बनाए है। जिसमे उनके बल्ले से 5 शतक निकले है।

2. शुभमन गिल (भारत): साल 2025 भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए भी बहुत ही ऐतिहासिक रहा है। साल 2025 में गिल ने तीनों फॉर्मेट में अपने बल्ले से क्रिकेट जगत में अपना लोहा मनवाया है। इस साल गिल ने तीनों फॉर्मेट में कुल 35 मैच खेले है जिसमे उनके बल्ले से 50.40 की औसत से कुल 1764 रन निकले है। इस दौरान उन्होंने जो रुट के ही बराबर 7 शतक लगाए है।

1. जो रूट (इंग्लैंड): इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट के लिए साल 2025 टेस्ट और वनडे दोनों में बहुत ही खास रहा है। इस साल रुट ने कुल 25 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उनके बल्ले से 64.52 की औसत से 1613 रन निकले है। रूट ने इस दौरान क्रिकेट के हर फॉर्मेट में कुल 7 शतक लगाए है।

Text Size:16px

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!