RCB Sold: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन की शुरुआत से ठीक पहले एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले साल की विजेता टीम और आईपीएल इतिहास की सबसे लोकप्रिय टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB-Royal Challengers Bengaluru) का मालिकाना हक अब आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन इन्वेस्टमेंट कंपनी के पास चली गयी है।
इन चारों कंपनी ने मिलकर आरसीबी फ्रेंचाइजी को (USD 1.78 billion) 16,706 करोड़ रुपये (RCB Sale Price in INR) में खरीदा लिया है। उन्होंने यूनाइटेड स्पीरिट्स लिमिटेड से बेंगलुरू टीम की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है।
इस डील के बाद आदित्य बिरला ग्रुप के डायरेक्टर, आर्यमान विक्रम बिरला RCB फ्रेंचाइजी के चेयरमैन होंगे, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी टीम के वाइस चेयरमैन होंगे।
RCB जिसे शुरुआत में विजय माल्या ने 11.16 करोड़ डॉलर में खरीदा था। 2016 में माल्या के भारत छोड़ने के बाद डियाजियो ने USL के साथ-साथ RCB को ख़रीदा था। पिछले साल 4 जून 2025 को RCB के जीत के जश्न के दौरान हुई एक दुखद घटना ने स्थितियां बदल दीं।
इस जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 फैंस की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। इस दर्दनाक घटना के बाद कंपनी पर IPL टीम को बेचने का भारी दबाव आ गया था, क्योंकि स्पोर्ट्स मैनेजमेंट उनका मुख्य बिजनेस नहीं है। इसके बाद डियाजियो ने अपने कोर बिजनेस (शराब और बेवरेज) पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टीम को बेचने का फैसला किया था।
कुमार मंगलम बिड़ला (चेयरमैन, आदित्य बिड़ला ग्रुप): "पिछले दो दशकों में IPL एक ग्लोबल पावरहाउस बन गया है। RCB जैसी शानदार टीम आदित्य बिड़ला ग्रुप को ग्लोबल स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म देती है। हम इस ऐतिहासिक विरासत को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
सत्यन गजवानी (चेयरमैन, टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड): "RCB मौजूदा चैंपियन और IPL का सबसे लोकप्रिय ब्रांड है। हम अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर RCB को एक ग्लोबल स्पोर्टिंग इंस्टीट्यूशन बनाएंगे, लेकिन इसकी जड़ें हमेशा बेंगलुरु, कर्नाटक और इसके शानदार फैंस से जुड़ी रहेंगी।"
प्रवीण सोमेश्वर (MD & CEO, USL): "हम नए मालिकों के नेतृत्व में RCB के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह डील हमारी कंपनी के लिए भी एक अहम कदम है, जिससे हम अपने मुख्य बेवरेज बिजनेस पर पूरी तरह से फोकस कर पाएंगे। हम BCCI, फैंस, खिलाड़ियों और कर्मचारियों का उनके लगातार सपोर्ट के लिए धन्यवाद करते हैं।"
नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला (Aryaman Vikram Birla RCB Chairman) ने भी इसे एक बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि यह पार्टनरशिप स्पोर्ट्स, मीडिया और कंज्यूमर बिजनेस की गहरी समझ को एक साथ लाती है। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि टीम मैदान पर और मैदान के बाहर अपनी 'प्ले बोल्ड' (Play Bold) की फिलॉसफी को कायम रखेगी।

RCB Ownership Latest FAQs 2026
Q: RCB का नया मालिक कौन है? (Who is the new owner of RCB?)
A: 24 मार्च 2026 से RCB टीम का नया मालिक Aditya Birla Group, The Times of India Group, Blackstone और Bolt Ventures है।
Q: RCB टीम कितने में बिकी? (For how much was RCB sold?)
A: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को $1.78 बिलियन (लगभग ₹16,706 करोड़) में खरीदा गया है। यह IPL इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है।
Q: RCB का नया चेयरमैन (Chairman) कौन है?
A: नए मालिकाना हक के तहत, आदित्य बिड़ला ग्रुप के डायरेक्टर आर्यमन विक्रम बिड़ला (Aryaman Vikram Birla) को RCB का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि आर्यमन खुद एक क्रिकेटर रह चुके हैं।
Q: क्या RCB का नाम बदल जाएगा?
A: नहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार टीम का नाम 'Royal Challengers Bengaluru' ही रहेगा। नए मालिकों ने टीम की ब्रांड वैल्यू और फैंस की भावनाओं को देखते हुए नाम न बदलने का फैसला किया है।
Q: United Spirits (Diageo) ने RCB को क्यों बेचा?
A: यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) अब अपने मुख्य बेवरेज और अल्कोहल बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। 2025 में IPL खिताब जीतने के बाद, टीम की वैल्यू अपने चरम पर थी, जो इसे बेचने का सही समय था।
Q: RCB Team Ko Kisne Kharida?
A: RCB टीम को Aditya Birla Group के नेतृत्व वाली कंसोर्टियम (Consortium) ने खरीदा है। इस ग्रुप में The Times of India Group, Blackstone और Bolt Ventures भी शामिल हैं।

Comments (0)